चांदी की कीमतों में आज 3832 रुपये की गिरावट, सोने का क्या चल रहा है रेट, यहां चेक करें 24 से 14 कैरेट तक का दाम
Gold Siver Price Today: सोमवार की अपेक्षा सोने का रेट जरूर कुछ गिरा है। लेकिन कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है। वहीं, चांदी के दाम में 3832 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

Gold Siver Price Today: इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों का ऐलान आज सोमवार को कर दिया गया है। शुक्रवार के मुकाबले सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन यह गिरावट काफी मामूली है। वहीं, चांदी के दाम में 3832 रुपये की गिरावट आज देखने को मिली है। पाकिस्तान में असफल हुए ईरान-अमेरिका वार्ता का सर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा है।
क्या है 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today)
IBJA के अनुसार आज सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150081 रुपये है। शुक्रवार की सुबह सोने का दाम 150305 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी शुक्रवार से सोमवार तक गोल्ड की कीमतों में महज 287 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 149480 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137474 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 112561 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट गोल्ड का रेट 112561 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Rate Today)
भले ही सोने के दाम में कोई खास गिरावट नहीं देखने को मिला है लेकिन चांदी की कीमतों में शुक्रवार की तुलना में 3832 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का रेट 237181 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 241013 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। यानी महज एक कारोबारी दिन में ही चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
दबाव में हैं सोने और चांदी के मार्केट (Gold and Silver in Pressure)
ईरान-अमेरिका की वार्त का असफल होने का नकरात्मक प्रभाव सोने और चांदी पर देखने को मिलेगा। युद्ध अगर खत्म नहीं होता है तब की स्थिति में गोल्ड में और बिकवाली देखने को मिल सकती है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में निवेशक सोने की जगह डॉलर को तरजीह दे रहे हैं। जिसकी वजह से सोने का रेट लगातार गिर रहा है। बता दें, आज डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो गया है। एक डॉलर का रेट फिर से 93 रुपये के स्तर को क्रॉस कर गया है।
घरेलू बाजार से उम्मीद
एक बार फिर से भारत में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर गोल्ड के डिमांड में इजाफा होने की उम्मीद है। अगर घरेलू स्तर पर डिमांड अधिक रहता है तो इसका असर सोने के रेट पर भी पड़ेगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी इनवेस्टमेंट से पहले वेरीफाईड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


