Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold price falls today nearly 2000 rupee silver get cheaper buyer are happy
आज और फिसला सोना, करीब 2000 रुपये गिरा भाव, खरीदारों में खुशी

आज और फिसला सोना, करीब 2000 रुपये गिरा भाव, खरीदारों में खुशी

संक्षेप:

Gold Pice Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज सोना और सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोने का भाव करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है। वहीं, चांदी की बात करें तो यह 1631 रुपये कल के मुकाबले सस्ती हो गई है।

Tue, 28 Oct 2025 01:31 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Pice Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज सोना और सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोने का भाव करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क गया है। वहीं, चांदी की बात करें तो यह 1631 रुपये कल के मुकाबले सस्ती हो गई है। बता दें, दिवाली के बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट

ibjarates के डाटा के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 119164 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले सोमवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 121077 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी कल के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 1913 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का भाव कल शाम को 145031 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि आज घटकर 143400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

ये भी पढ़ें:रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री को झटका! टाटा ट्रस्ट्स से हो सकते हैं बाहर

23 कैरेट गोल्ड कल शाम को 120593 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा था। जोकि आज 118687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी 23 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 1906 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 109154 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 89,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

रिकॉर्ड हाई से फिसला गोल्ड

इसी महीने के बीच में एक समय ऐसा आया था जब सोने की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। ibjarates के अनुसार 17 अक्टूबर को गोल्ड का भाव 130874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं, 14 अक्टूबर को चांदी का रेट 178100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। लेकिन इसके बाद से ही कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे निवेशको ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें:2025 में तीसरी बार डिविडेंड देने जा रही डिफेंस कंपनी, 1 शेयर पर ₹6 का फायदा

शादियों के सीजन से पहले हुआ सस्ता हुआ सोना

भारत में शादियों का लम्बा सीजन शुरू ही होने जा रहा है। ऐसे में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों के चेहरे मुस्कान लौट आई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।