Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold price falls by rs 9508 and silver loses rs 26250 in one month check latest rate today
1 महीने में सोने की कीमत में ₹9508 और चांदी में ₹26250 की गिरावट, आज का ताजा भाव देखें

1 महीने में सोने की कीमत में ₹9508 और चांदी में ₹26250 की गिरावट, आज का ताजा भाव देखें

संक्षेप:

Gold Silver Price 18 Nov.: इधर शादियां जोरों पर हैं और उधर सोने-चांदी के दाम गिरावट पर। आज लगाता चौथे भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से 9508 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से 26250 रुपये गिर चुके हैं।

Nov 18, 2025 12:49 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 18 Nov.: इधर शादियां जोरों पर हैं और उधर सोने-चांदी के दाम गिरावट पर। आज लगाता चौथे दिन भी दोनों धातुओं के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव आज 1558 रुपये सस्ता होकर 121366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अब जीएसटी समेत 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125006 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 156405 रुपये प्रति किलो पर है। आज यह बिना जीएसटी 3083 रुपये टूटकर 151850 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 154933 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 122924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से 9508 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से 26250 रुपये गिर चुके हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1558 रुपये सस्ता होकर 120880 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 124506 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1427 रुपये टूटकर 111171 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 114506 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 1168 रुपये की गिरावट के साथ 91025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 93755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 912 रुपये गिरा है। आज यह 70999 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 73128 रुपये पर है।

इस साल सोना 45626 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 65833 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।