Gold Price Today: सोने की कीमतों में 41000 रुपये की गिरावट, चांदी का दाम 1.52 लाख रुपये गिरा, चेक करें आज का भाव

Apr 04, 2026 05:00 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Price Today: 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स लिमिटेड के अनुसार 2 अप्रैल 2026 की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 134293 रुपये पर आ गया है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में 41000 रुपये की गिरावट, चांदी का दाम 1.52 लाख रुपये गिरा, चेक करें आज का भाव

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट बीते डेढ़ महीने में देखने को मिल रहा है। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखा जा रहा है। 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स लिमिटेड के अनुसार 2 अप्रैल 2026 की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 134293 रुपये पर आ गया है। तब से अबतक सोने की कीमतो में 41047 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का रेट 1.52 लाख रुपये गिरा

29 जनवरी 2026 को चांदी का रेट 379888 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। 2 अप्रैल को 227813 रुपये के किलोग्राम के स्तर पर आ गया था। चांदी की कीमतों में 1.52 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले एक महीने में क्या रही स्थिति

सोने की कीमतों पिछले एक महीने के दौरान 33178 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। 2 मार्च 2026 की सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये के स्तर पर था। 2 मार्च 2026 को चांदी का रेट 289848 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर था। तब से चांदी की कीमतों में 62035 रुपये किलोग्राम के स्तर पर गिरावट देखने को मिली है।

क्यों गिर रहा है सोने और चांदी का रेट

गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। युद्ध की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर है। लेकिन इसके बाद भी गोल्ड से दूरी बना रहे हैं। निवेशक मौजूदा स्थिति में डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं। डॉलर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।

अस्थिरता का माहौल

युद्ध की वजह से दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लगातार देखने को मिल रही है। जिसने निवेशकों को सेंटीमेंट को तगड़ा झटका दिया है।

(सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट और तेजी के पीछे कई वजहें होती हैं। ऐसे में किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर इन्वेस्टर्स को इन्वेस्ट करने की सलाह नहीं दी जा रही है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,