Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold price falls 3351 rupee per 10 gram check here details
3351 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी की कीमतों में भी गिरावट! खरीदारों ने ली राहत की सांस

3351 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी की कीमतों में भी गिरावट! खरीदारों ने ली राहत की सांस

संक्षेप: Gold prices today: गोल्ड की कीमतों में शुक्रवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। एमसीएक्स में सोने का भाव 2% लुढ़क गया। एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर फ्यूचर का भाव 2.64 प्रतिशत या फिर 3351 रुपये की गिरावट के बाद 1,23,400 रुपये के लेवल पर आ गया।

Sat, 15 Nov 2025 01:15 PMTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Gold prices today: गोल्ड की कीमतों में शुक्रवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। एमसीएक्स में सोने का भाव 2% लुढ़क गया। एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर फ्यूचर का भाव 2.64 प्रतिशत या फिर 3351 रुपये की गिरावट के बाद 1,23,400 रुपये के लेवल पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट्स का दाम 4.27 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,55,530 रुपये के स्तर पर आ गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

6000 रुपये लुढ़का भाव

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,24794 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कल आ गया था। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का रेट 124294 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 114311 रुपये के लेवल पर था। बता दें, चांदी का दाम 159367 रुपये के लेवल पर आ गया था। बता दें, 17 अक्टूबर को गोल्ड का दाम 130874 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था। तब से अबतक 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 6000 रुपये की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर को होगा जारी, करवाना होगा यह काम

20 साल में 1200% बढ़ा गोल्ड

2005 में सोने का भाव 7638 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। सितंबर तक 2025 के डाटा के अनुसार गोल्ड का रेट 125000 रुपये के लेवल पर था। तब से अबतक गोल्ड की कीमतों में 1200 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। इस साल अबतक सोने की कीमतों में 56 प्रतिशत की तेजी आई है।

खरीदारों को मिली बड़ी राहत

गोल्ड की कीमतों में गिरावट के बाद खरीदारों ने राहत की सांस ली है। भारत में शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में गोल्ड की कीमतों का नीचे आना खरीदारों लिए काफी राहत भरी खबर है। दशहरा और दिवाली के बाद भारतीय बाजारों में फिजिकल गोल्ड की खरीदारी में गिरावट देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें:7% चढ़ा यह मल्टीबैगर स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम, किस बात से खुश हैं निवेशक

भारत जमकर खरीद रहा है सोना

दुनियाभर के सेंट्रल बैंक इस समय भर-भर कर गोल्ड खरीद रहे हैं। भारत भी उन्हीं देशों में से एक है जिसने हाल के वर्षों में खूब गोल्ड खरीदा है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।