Gold Price Today: सोने की कीमतों में 26293 रुपये की गिरावट, चांदी का रेट 36393 रुपये गिरा

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Price Today: 5 मार्च 2026 को सोने का भाव 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। जोकि 2 अप्रैल को 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। 1 महीने में सोने का रेट 26293 रुपये सस्ता हो गया है।

Gold Price Today: सोने की कीमतों में 26293 रुपये की गिरावट, चांदी का रेट 36393 रुपये गिरा

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली है। 5 मार्च से 5 अप्रैल के दौरान सोने की कीमतों में 26293 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के पीछे की वजह युद्ध है। अस्थिरता के बीच निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।

कितना था रेट?

5 मार्च 2026 को सोने का भाव 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। जोकि 2 अप्रैल को 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। 1 महीने में सोने का रेट 26293 रुपये सस्ता हो गया है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Silver Price Today)

बीते एक महीने में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 5 मार्च 2026 को इंडियन बुलियन ज्वैलर्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का रेट 264212 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। जो अब 36393 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद 227813 रुपये के स्तर पर आ गया है।

आज का क्या है रेट?

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को छुट्टी की वजह से नई कीमतों का ऐलान नहीं हुआ है। 2 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 145507 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 144924 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 133282 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 109130 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 85122 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें तो यह 224660 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है।

क्यों गिर रहा है सोने का भाव

सोने की कीमतों में गिरावट की वजह अस्थिरता है। युद्ध की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर के ऊपर चल रहा है। जिसकी वजह से आने वाले समय में महंगाई दरों में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ गई है। अगर ऐसा हुआ तब की स्थिति में सेंट्रल बैंकों की तरफ से एक बार फिर से ब्याज दरों में इजाफा देखने को मिल सकता है।

डॉलर की कीमतों में जारी तेजी का भी असर सोने के रेट पर पड़ा है। निवेशक गोल्ड की जगह मौजूदा परिस्थितियों में डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,