gold price today: सोना हुआ 23892 रुपये तक सस्ता, चांदी का रेट 1.32 लाख रुपये गिरा, अक्षय तृतीया पर क्या है चल रहा है भाव
Gold Silver Price on Akshaya Tritiya: आज रविवार को अक्षय तृतीया के त्योहार के मौके पर गोल्ड के रेट रिकॉर्ड हाई की तुलना में 23982 रुपये गिर चुका है।
Gold Silver Price on Akshaya Tritiya: आज रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) का शुभ त्योहार है। सोना खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रिकॉर्ड हाई की तुलना में गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी का रेट भी उच्चतम स्तर से काफी नीचे लुढ़क गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151358 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, चांदी का रेट शुक्रवार की सुबह 247930 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, गोल्ड का रिकॉर्ड हाई 175430 रुपये प्रति 10 ग्राम 29 जनवरी 2026 को था। वहां, से गोल्ड का रेट 23982 रुपये कम हो चुका है। चांदी का रेट 132058 रुपये प्रति किलोग्राम गिर चुका है।
अक्षय तृतीया पर क्या है गोल्ड और सिल्वर का रेट (Akshaya Tritiya Gold Silver Rate)
आज अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुलियन मार्केट में 151358 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150752 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138644 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 113519 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88544 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार चांदी आज 247930 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को कीमतें जारी की गई थी। शनिवार और फिर आज रविवार की वजह से नए रेट जारी नहीं किए गए हैं।
अप्रैल में गोल्ड की क्या रही है स्थिति? (Gold Silver price today)
1 अप्रैल को गोल्ड का रेट 150853 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था। उस हिसाब से अगर देखें तो सोने की कीमतों में बहुत बदलाव नहीं देखने को मिला है। चांदी की बात करें तो 1 अप्रैल को यह 239836 रुपये के स्तर पर था। वहां से आज अक्षय तृतीया तक 8094 रुपये का इजाफा चांदी की कीमतों में हुआ है।
क्यों नहीं बढ़ रहा है गोल्ड का रेट
युद्ध की वजह से अनिश्चितता का माहौल है। किसी दिन अच्छी खबर आती है। तो वहीं अगले ही दिन बुरी खबर निवेशकों के सेंटीमेंट को झकझोर देती है। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट अप्रैल के महीने में बहुत तेजी के साथ आगे नहीं बढ़ रहा है।
इसके अलावा गोल्ड और सिल्वर के निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली देखने को मिली है। जिसकी वजह से भी कीमतों में बहुत बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


