Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold price falls 10 percent from record high check here
सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से 10% टूटा, क्या निवेश का यही है सही मौका?

सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से 10% टूटा, क्या निवेश का यही है सही मौका?

संक्षेप:

Gold Price Today: सोने की कीमतों में इस समय भारी गिरावट देखने को मिली है। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद गोल्ड की कीमतें तेज रफ्तार से नीचे आई हैं। 20 अक्टूबर को एमसीएक्स में गोल्ड का रेट रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था।

Nov 08, 2025 03:42 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Price Today: सोने की कीमतों में इस समय भारी गिरावट देखने को मिली है। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद गोल्ड की कीमतें तेज रफ्तार से नीचे आई हैं। 20 अक्टूबर को एमसीएक्स में गोल्ड का रेट रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद यह 10 प्रतिशत तक सस्ता हो चुका है। एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर 131000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास ट्रेड कर रहा है। जिसके बाद से ही निवेशकों के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस समय गोल्ड पर दांव लगाना फायदेमंद रहेगा? या फिर बेचने से लाभ होगा?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्यों गिर रहा है गोल्ड का भाव

1. ऐतिहासिक तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग

मध्य अक्टूबर तक गोल्ड की कीमतों में 54 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इसके पीछे कई कारण थे। लेकिन एक बार गोल्ड का रेट रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद यह नीचे फिसल गया। इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स और सोने का उत्पादन करने वाले प्रॉफिट बुकिंग करने लगे। जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों पर असर पड़ा।

ये भी पढ़ें:6000% का रिटर्न देने वाला स्टॉक BSE के राडार में, बढ़ाई जाएगी और निगरानी

2- इजरायल और हमास के बीच हुआ सीजफायर

गाजा में हुए सीजफायर के बाद गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोना एक सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर जब अधिक तनाव रहता है तो गोल्ड की कीमतों में तेजी और इसके उलट परिस्थितियां होने पर गिरावट देखने को मिलती है।

3- सेंट्रल बैंक फिर भी खरीद रहे सोना

भले ही गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन दिग्गज देशों के सेंट्रल बैंक की तरफ से गोल्ड की खरीदारी जारी है। चालू कैलेंडर ईयर की तीसरी तिमाही में सेंट्रल बैंकों ने मिलकर 220 टन गोल्ड खरीदा था। पोलैंड, इंडिया और उजबेकिस्तान सबसे अधिक खरिदारों में से एक रहे। यह एक तरह से यूएस डॉलर की जगह गोल्ड की तरफ देशों का जाना दर्शाता है। दुनिया भर के देश अब डॉलर के साथ-साथ गोल्ड को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:4 साल बाद बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, 13 नवंबर को होगा बड़ा फैसला

4- घरेलू डिमांड में गिरावट

दशहरा और दिवाली के बाद घरेलू बाजारों में गोल्ड की डिमांड में गिरावट आई है। ज्वेलरी डिमांड सालाना आधार पर 16 प्रतिशत लुढ़क गया है। ग्राहक गोल्ड क्वाइन, ईटीएफ सहित अन्य की तरफ धीरे-धीरे रुख कर रहे हैं।

क्या है एक्सपर्ट की राय?

ऐसे निवेशक जिन्हें गोल्ड से मोटा रिटर्न मिल चुका है वो थोड़ी बहुत प्रॉफिट बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे में अगर आने वाले समय में कोई गिरावट देखने को मिलती है तो खरीदना सही रहेगा। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईटीएफ में एसआईपी या फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।