सोना भाव ₹113000 और चांदी पहली बार ₹131000 के पार, जीएसटी संग चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Silver Price 12 September: सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी समेत 113000 और चांदी 131000 के पार हो गया है। इस सितंबर में सोना 7453 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 9776 रुपये का उछाल आया है।
Gold Silver Price 12 September: सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव जीएसटी समेत 113000 और चांदी 131000 के पार हो गया है। आज गोल्ड 744 रुपये महंगा होकर बिना जीएसटी 109841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 113136 रुपये हो गई है। वहीं चांदी के रेट में 2849 रुपये की उछाल दर्ज की गई है। सोना-चांदी दोनों नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।
इस सितंबर में सोना 7453 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 9776 रुपये का उछाल आया है। आईबीजेए के रेट्स के मुताबिक अगस्त के अंतिम कारोबारी दिन को सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। चांदी भी 117572 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी।
आइबीजेए के मुताबिक बिना जीएसटी 24 कैरेट सोना आज यानी शुक्रवार को 109841 रुपये पर खुला। जबकि, गुरुवार को यह 109097 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी बिना जीएसटी 124499 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
कैरेट के हिसाब से आज गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 741 रुपये उछलकर 109401 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 112683 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 681 रुपये उछलकर 100614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 103632 रुपये है।
आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 558 रुपये चढ़कर 82381 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली और जीएसटी के साथ यह 84852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 14 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी समेत 66184 रुपये पर पहुंच गया है।
सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
इस साल सोना 34101और चांदी 41331 रुपये हुई महंगी
सर्राफा बाजारों में इस साल सोना करीब 34101 रुपये और चांदी 41331 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।





