सोने के भाव 3 महीने के हाई पर, $4600 के पार, बनने लगा है 2025 वाला माहौल?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Gold Price: निवेशकों में यह चिंता पैदा कर दी है कि अमेरिकी नीति डॉलर में भरोसा कमजोर कर सकती है
  • यही वह थीम है, जिसने 2025 में सोने को 65% की शानदार तेजी दिलाने में मदद की थी
  • अमेरिकी उधारी लागत को दबाने की इस कोशिश का सबसे बड़ा फायदा सोने को होगा, जबकि इसकी कीमत डॉलर को चुकानी पड़ेगी

Gold Rate
सोने के भाव 3 महीने के हाई पर पहुंच गया है

अमेरिकी ट्रेजरी के हस्तक्षेप से सोने की कीमतें तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक न्यूयॉर्क में स्पॉट गोल्ड 2.2% चढ़कर 4,614.63 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 2% बढ़कर 69.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। सोने की कीमतों में इस बड़ी तेजी की वजह अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का वह साहसिक कदम, जिसमें उसने बढ़ती उधारी लागत को रोकने के लिए लंबी अवधि की सरकारी बॉन्ड्स के बायबैक को अचानक बढ़ा दिया।

इस ऐलान ने निवेशकों के बीच अमेरिकी वित्तीय बोझ को लेकर पुरानी आशंकाओं को फिर से जागृत कर दिया। शुक्रवार को सोना मई के मध्य के बाद अपने सबसे ऊंचे भाव पर कारोबार कर रहा था और यह सप्ताह करीब 5% की तेजी के साथ समाप्त होने वाला है।

इस कदम से सरकारी बॉन्ड यील्ड और डॉलर दोनों में गिरावट आई। निवेशकों में यह चिंता पैदा कर दी है कि अमेरिकी नीति डॉलर में भरोसा कमजोर कर सकती है। यही वह थीम है, जिसने 2025 में सोने को 65% की शानदार तेजी दिलाने में मदद की थी। अमेरिकी उधारी लागत को दबाने की इस कोशिश का सबसे बड़ा फायदा सोने को होगा, जबकि इसकी कीमत डॉलर को चुकानी पड़ेगी।

अभी भी रिकॉर्ड ऊंचाई से दूर है सोना

सोने के प्रति निवेशकों के रुख में यह एक बड़ा बदलाव है। साल की शुरुआत में अपने रिकॉर्ड हाई से सोना ज्यादातर नीचे ही रहा। फिलहाल सोना जनवरी के अंत में बने अपने शिखर से अभी भी करीब 1,00 डॉलर प्रति औंस नीचे है।

कमजोर डॉलर ने सोने को दी उड़ान

बता दें शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया, जबकि इस सप्ताह की शुरुआत में ही उसमें भारी गिरावट आ चुकी थी। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को और आगे बढ़ते हुए कहा कि वे महंगे कर्ज की बायबैक बढ़ाने के लिए तैयार हैं, और जल्द ही प्रशासन बढ़ती उधारी लागत से निपटने के लिए एक वित्तीय पहल पेश करेगा।

2025 में क्यों उछला था सोना

2025 में सोने की उछाल के पीछे सबसे बड़ी कहानी 'डिबेसमेंट ट्रेड' थी। इस सोच के अनुसार, जापान, फ्रांस और अमेरिका जैसे कर्ज में डूबे देश कोविड-19 के बाद राजकोषीय अनुशासन को अपनाने के लिए तैयार नहीं दिखे, और उनके लिए सॉल्वेंसी का एकमात्र रास्ता मुद्रास्फीति और कमजोर मुद्रा ही दिखा, जिससे कीमती धातुओं को फायदा होता है।

ईटीएफ में भारी निवेश, लेकिन...

सोने से जुड़े एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में पिछले कुछ महीनों से लगातार निकासी हो रही थी, लेकिन अब यह सिलसिला पूरी तरह बदल गया है। ब्लूमबर्ग द्वारा ट्रैक किए गए फंड्स ने गुरुवार को 18 टन सोना खरीदा, जो सितंबर 2025 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी थी, और लगातार पांचवें सप्ताह निवेश बढ़ने की संभावना है। हालांकि, इस महीने सोने में करीब 14% की आई तेजी ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के कारण धीमी पड़ सकती है, क्योंकि तेल की ऊंची कीमतें मुद्रास्फीति के जोखिम और ब्याज दर बढ़ने की संभावना को बनाए रखती हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सोने के भाव 3 महीने के हाई पर, $4600 के पार, बनने लगा है 2025 वाला माहौल?