Gold Silver Price Today: सोना फिर से 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी की कीमतों में आज 5538 रुपये की उछाल

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद गोल्ड का रेट 1.50 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में 5538 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। 

Gold Silver Price Today: सोना फिर से 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी की कीमतों में आज 5538 रुपये की उछाल

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का दाम 150305 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार के बाद एक बार फिर से सोने का रेट 1.50 लाख रुपये को क्रॉस करने में सफल रहा है। बता दें, आज शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है।

कितना बढ़ा 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार कल सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 149536 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जोकि आज 150305 रुपये के रेट पर पहुंच गया है। यानी कीमतों में 769 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।

चांदी की कीमतों में 5538 रुपये की बढ़ोतरी

IBJA के अनुसार चांदी का रेट 241013 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले गुरुवार को 1 किलो चांदी का रेट 235475 रुपये था। कल सुबह के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में 5538 रुपये का इजाफा हुआ है।

बुधवार की तुलना में अब भी सस्ता है सोना

इससे पहले बुधवार को सोने का रेट 152068 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। परसों की तुलना में सोने का रेट अब भी कम है। वहीं, बुधवार को चांदी 244443 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।

आल टाइम हाई से 25 हजार रुपये सस्ता है सोना

इंडियन बुलियन ज्वैवर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी 2026 को 10 ग्राम सोने का रेट 175340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। आल टाइम हाई की तुलना में सोने का रेट अब भी 25000 रुपये सस्ता है।

क्यों गिरने लगा था सोने का रेट

डॉलर की कीमतों में लगातार तेजी की वजह से गोल्ड की कीमतों पर असर पड़ा था। सोने का भाव जिसके बाद से लगातार गिर रहा है। निवेशक सोने की जगह डॉलर पर जमकर दांव लगा रहे हैं।

युद्ध की वजह से उपजी परिस्थितियों में निवेशकों ने भी गोल्ड से दूरी बना ली थी। इसके अलावा मुनाफावसूली ने भी कीमतों पर बुरा असर डाला था। गोल्ड की कीमतों में गिरावट के पीछे यही वजहें रही हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण होते हैं। किसी भी निवेश से पहले वेरीफाइड एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,