Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold may cross 15000 rupee mark in 2026 says Goldman Sachs Group
2026 में 150000 के पार जाएगा सोना! महज एक महीने में 8 हजार रुपये बढ़ा भाव

2026 में 150000 के पार जाएगा सोना! महज एक महीने में 8 हजार रुपये बढ़ा भाव

संक्षेप:

Gold Price Today: नए साल पर सोना कहां जाएगा निवेशकों के मन में यह एक बड़ा सवाल है। Goldman Sachs Group ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलेगी।

Dec 20, 2025 10:19 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Price Today: नए साल पर सोना कहां जाएगा निवेशकों के मन में यह एक बड़ा सवाल है। Goldman Sachs Group ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलेगी। बता दें, 2025 का साल के लिए शानदार रहा है। इस दौरान गोल्ड का रेट नए रिकॉर्ड्स बनाने में सफल रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितना जाएगा भाव?

ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के अनुसार सोने का भाव अगले साल नई ऊंचाईयों पर पहुंचने में सफल रहा है। Goldman Sachs Group की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में सोने का भाव 4900 डॉलर प्रति आउंस यानी 155000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो गोल्ड के लिहाज से 2026 का साल भी शानदार रहेगा।

ये भी पढ़ें:6 महीने में किया पैसा डबल, 5% उछला स्टॉक, कीमत फिर 150 रुपये से कम

इस समय क्या चल रहा है भाव?

Ibjarates की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट सोमवार 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी का भाव 2 लाख रुपये के पार हो गया। शुक्रवार को चांदी का रेट 200067 रुपये प्रति किलोग्राम था। एक तरफ चांदी की कीमतों में तेजी आई है। तो वहीं गोल्ड की कीमतों में बीते दो दिन में गिरावट आई है।

8000 रुपये मंहगा हुआ सोना

24 कैरेट गोल्ड का भाव 19 नवंबर 2025 को 123448 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। शुक्रवार को शाम को यह 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यानी महज एक महीने में कीमतों में 8000 रुपये का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें:SME IPO की डिमांड में कमी, 2 दिन में महज 23% ही भरा, GMP भी जीरो

चांदी का दाम 48000 रुपये बढ़ा

19 नवंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव 158120 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि शुक्रवार की शाम को 200067 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में चांदी की कीमतों में करीब 48000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई वजहें होती हैं। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिंदुस्तान इस आधार पर सोने और चांदी में इंवेस्टमेंट की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,