Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold journey from 10000 to rs 135000 pace rise has broken all records
₹10,000 से ₹1,35,000 तक का सफर, सोने की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

₹10,000 से ₹1,35,000 तक का सफर, सोने की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

संक्षेप:

Gold Journey: भारतीय कमोडिटी बाजार में सोने ने इतिहास रच दिया है। MCX पर गोल्ड की कीमतों का यह सफर सिर्फ महंगाई या निवेश की कहानी नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक हालात, आर्थिक अनिश्चितताओं और निवेशकों के भरोसे का आईना बन गया है।

Dec 19, 2025 01:39 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय कमोडिटी बाजार में सोने ने इतिहास रच दिया है। MCX पर गोल्ड की कीमतों का यह सफर सिर्फ महंगाई या निवेश की कहानी नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक हालात, आर्थिक अनिश्चितताओं और निवेशकों के भरोसे का आईना बन गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सफर की शुरुआत

केडिया कमोडिटिज के रिसर्च के मुताबिक 5 मई 2006 को MCX गोल्ड पहली बार ₹10,000 के स्तर पर पहुंचा। इसके बाद सोने ने धीरे-धीरे मजबूती दिखाई और करीब 4 साल 5 महीने (1623 दिन) बाद 14 अक्टूबर 2010 को ₹20,000 का आंकड़ा छुआ।

तेजी की पहली झलक

हैरानी की बात यह रही कि ₹20,000 से ₹30,000 का सफर महज 59 दिनों में पूरा हो गया (1 जून 2012)। यहीं से सोने की चाल ने निवेशकों का ध्यान खींचा।

लंबा ठहराव, फिर विस्फोट

₹30,000 से ₹40,000 तक पहुंचने में सोने को 2772 दिन लगे और यह स्तर 3 जनवरी 2020 को आया, लेकिन इसके बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

₹50,000: सिर्फ 201 दिन (22 जुलाई 2020)

₹60,000: 971 दिन (20 मार्च 2023)

रफ्तार ने बदला इतिहास: 2024–25 में सोने ने मानो रॉकेट की चाल पकड़ ली।

₹70,000 → 382 दिन

₹80,000 → 294 दिन

₹90,000 → सिर्फ 66 दिन

₹1,00,000 → 74 दिन

इसके बाद तो रिकॉर्ड टूटते चले गए।

₹1,10,000: 94 दिन

₹1,20,000: केवल 21 दिन

₹1,30,000: महज 10 दिन

और अंततः 12 दिसंबर 2025 को MCX गोल्ड ₹1,35,000 पर पहुंच गया, सिर्फ 57 दिनों में।

क्या कहती है यह कहानी?

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक तनाव, ब्याज दरों में अनिश्चितता, करेंसी में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। जहां पहले 10,000 की छलांग में सालों लगते थे, वहीं अब 10,000 की बढ़त कुछ ही दिनों में हो रही है।

निवेशकों के लिए संकेत

MCX गोल्ड का यह सफर बताता है कि सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि संकट के समय सबसे भरोसेमंद संपत्ति बन चुका है। MCX गोल्ड की कीमतों की यह यात्रा भारतीय बाजार के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है—जहां समय कम हुआ और रफ्तार हर बार नई कहानी लिखती चली गई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।