सोना ऑल टाइम हाई से ₹23370 हुआ सस्ता, आज ₹2899 की भारी गिरावट

Feb 13, 2026 12:39 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Rate 13 Feb.: 24 कैरेट सोना 2899 रुपये सस्ता होकर 152751 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 23370 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 157333 रुपये पर आ गया है।

सोना ऑल टाइम हाई से ₹23370 हुआ सस्ता, आज ₹2899 की भारी गिरावट

Gold Rate 13 Feb.: एमसीएक्स पर तेजी के बावजूद सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना 2899 रुपये सस्ता होकर 152751 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 23370 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 157333 रुपये पर आ गया है। वहीं, प्लैटिनम 3789 रुपये की गिरावट के साथ 64694 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को सोना बिना जीएसटी 155507 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट

22 कैरेट गोल्ड अब 2655 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 139920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जीएसटी संग यह 144117 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 2175 रुपये की कमी दर्ज की गई है। आज यह 114563 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 117999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 और 23 कैरेट के रेट्स

14 कैरेट गोल्ड का रेट 1696 रुपये गिरकर 89359 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 92039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2888 रुपये टूटकर 152139 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 156703 रुपये हो गई है।

फरवरी में ऐसी रही सोने की चाल

12 फरवरी: सोना 1672 रुपये सस्ता होकर 155650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

11 फरवरी: सोना 1067 रुपये महंगा होकर 157322 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

10 फरवरी: सोना 1379 रुपये महंगा होकर 156255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

9 फरवरी: सोना 2798 रुपये महंगा होकर 154876 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

6 फरवरी: 24 कैरेट सोना 424 रुपये सस्ता होकर 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

5 फरवरी: सोना एक बार फिर गिरा और 4123 रुपये सस्ता होकर 152502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

4 फरवरी: सोना 5096 रुपये महंगा होकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

3 फरवरी: सोना 2783 रुपये महंगा होकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

2 फरवरी: इस दिन सुबह सोना गिरा, लेकिन शाम को 49 रुपये ऊपर 148746 पर बंद हुआ। पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त।

1 फरवरी: शुक्रवार के मुकाबले सोना 17098 रुपये टूटकर 148697 पर आ गया।

स्रोत: IBJA

FAQ

सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?

जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 241945 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?

जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 241930 रुपये प्रति किलो है।

सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?

जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।

सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?

जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2177 रुपये है।

सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?

जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 15,368,000 रुपये है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,