सातवें आसमान पर सोना, बढ़ती कीमतों के बीच बदला निवेशकों का मिजाज

Feb 10, 2026 06:11 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

आंकड़े बताते हैं कि गोल्ड ETF में निवेश में तेज उछाल आया और यह 11,647 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक होकर 24,040 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि सोने की कीमतें पिछले महीने अब तक के उच्चतम स्तर पर 1.8 लाख रुपये 10 ग्राम पर पर पहुंच गई थीं।

सातवें आसमान पर सोना, बढ़ती कीमतों के बीच बदला निवेशकों का मिजाज

Gold ETF news: गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच जनवरी के महीने में निवेशकों का गोल्ड ETF की ओर जबरदस्त रुझान बढ़ा है। आंकड़े बताते हैं कि गोल्ड ETF में निवेश में तेज उछाल आया और यह 11,647 करोड़ रुपये से दोगुना से अधिक होकर 24,040 करोड़ रुपये हो गया। उद्योग निकाय एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली बार गोल्ड ETF (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) में निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड से मामूली अधिक रहा, जिसमें जनवरी में 24,028.6 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इस ताजा निवेश के साथ चालू वित्त वर्ष 2025-26 में गोल्ड ईटीएफ में कुल फ्लो करीब 61,000 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड के अधिकारी उमेश शर्मा ने कहा कि जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड निवेश अन्य प्रमुख एसेट्स वर्गों की तुलना में सोने और चांदी के बेहतर एक वर्षीय परफॉर्मेंस से प्रेरित रहा। वहीं, ग्रो म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वरुण गुप्ता ने कहा कि इस रुझान से निवेशकों के व्यवहार में बदलाव झलकता है।

इसके अलावा, मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया की वरिष्ठ विश्लेषक नेहल मेश्राम ने कहा कि सुरक्षित निवेश विकल्प और विविधीकरण के साधन के रूप में आकर्षण से सोने के प्रति निवेशकों की रुचि मजबूत बनी हुई है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ए. बालासुब्रमण्यम ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में हालिया तेजी से गोल्ड व सिल्वर ईटीएफ की मांग में भी तेज वृद्धि हुई है क्योंकि निवेशक कीमती धातुओं में निवेश के विविध विकल्प तलाश रहे हैं।

सोने की कीमतें

सोने की कीमतें पिछले महीने अब तक के उच्चतम स्तर पर 1.8 लाख रुपये 10 ग्राम पर पर पहुंच गई थीं। गोल्ड ईटीएफ की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) जनवरी के अंत में बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गईं जो एक साल पहले 1.28 लाख करोड़ रुपये थीं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,