Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gold could retest record highs as traders eye Powells speech RBI policy
रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगा सोना, आ सकती है एतिहासिक तेजी, एनालिस्ट का अनुमान

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगा सोना, आ सकती है एतिहासिक तेजी, एनालिस्ट का अनुमान

संक्षेप:

Gold Price: सोने के दाम में एक बार फिर एतिहासिक तेजी देखी जा सकती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि निवेशकों का पूरा ध्यान अमेरिका के महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर टिका है।

Nov 30, 2025 06:22 pm ISTVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

Gold Price: सोने के दाम में एक बार फिर एतिहासिक तेजी देखी जा सकती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि निवेशकों का पूरा ध्यान अमेरिका के महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति पर टिका है। जे एम फाइनेंशियल के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, "सोना अब उस सीमित दायरे से बाहर निकल आया है जिसमें वह काफी दिनों से फंसा हुआ था। निवेशक दुनिया भर के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के आंकड़ों, अमेरिका के रोजगार आंकड़ों और उपभोक्ताओं की मनोदशा पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इन सबके अलावा सोमवार को फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल का भाषण, रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में होने वाली प्रगति और शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की नीति बैठक भी होगी। निवेशक इन सभी घटनाओं पर बहुत बारीकी से नजर रखेंगे।"

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी 2026 सोना वायदा भाव पिछले सप्ताह 3,654 रुपये यानी 2.9 प्रतिशत चढ़ा और शुक्रवार को 1,29,504 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। एंजल वन के वरिष्ठ शोध अधिकारी प्रथमेश माल्या ने कहा, "भारत में रुपये की कमजोरी और स्थानीय मांग ने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव को बहुत बढ़ाया है। त्योहार, शादियां और लगातार जारी आभूषणों की खरीदारी भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को मजबूत सहारा दे रही है।" माल्या ने आगे कहा कि दुनिया के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे लंबी अवधि में सोने का परिदृश्य सकारात्मक बना रहेगा। उन्होंने कहा,"पिछले कई सालों से केंद्रीय बैंक सोना जमा करते आ रहे हैं और यह सिलसिला 2026 में भी जारी रहेगा।"

अन्य एनालिस्ट की राय

क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक कार्तिक जोनागडला ने कहा, "निवेशकों के लिए सोना सबसे सीधा और स्पष्ट तरीका है यह बताने का कि वे अमेरिका में वास्तविक ब्याज दरों के भविष्य को लेकर क्या सोचते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जब तक दिसंबर में ब्याज दर कटौती की मजबूत संभावना बनी हुई है, सोने-चांदी को लेकर रुझान हल्का सकारात्मक रहेगा। लेकिन अगर कोई आंकड़ा अचानक आया और दरें जल्द घटने की उम्मीद कमजोर हुई, तो हाल की तेजी पलट सकती है। इसलिए निवेश की सही मात्रा रखना और जोखिम से बचाव करना बहुत जरूरी है।" वैश्विक बाजार में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव सप्ताह भर में 138.8 डॉलर यानी 3.4 प्रतिशत चढ़ा और शुक्रवार को 4,218.3 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर ने कहा, "11 घंटे की रुकावट के बाद अमेरिकी बाजार में कारोबार फिर से शुरू होने पर सोने की कीमतों में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई। कमजोर डॉलर, कुछ फेडरल रिजर्व अधिकारियों की नरम टिप्पणियां और अगले महीने संभावित 0.25 प्रतिशत ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने सोने की कीमतों को मजबूती दी।" इस बीच, चांदी ने शानदार प्रदर्शन किया और सोने से बेहतर रहा। एमसीएक्स पर पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव में 17,104 रुपये यानी 10.83 प्रतिशत की तेजी आई। विदेशी बाजार में, दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के चांदी के भाव में सप्ताहभर 6.53 डॉलर यानी 13.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 56.44 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। शुक्रवार को यह 3.53 डॉलर यानी 6.68 प्रतिशत बढ़कर 56.45 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।

एमके वाई ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिसर्च एनालिस्ट रिया सिंह ने कहा, "फेड अधिकारियों की नरम टिप्पणियों और महत्वपूर्ण अमेरिकी आंकड़ों की देर से जारी होने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा कि ऋण लागत घटेगी। इसके चलते स्वैप बाजार अगले महीने 0.25 प्रतिशत कटौती की 80 से 87 प्रतिशत संभावना बता रहे हैं।"

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।