Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold and silver prices softened rates fell this much today check the latest rates
सोने-चांदी के तेवर हुए नरम, आज इतना गिर गया भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी के तेवर हुए नरम, आज इतना गिर गया भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

संक्षेप:

22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120898 रुपये और 18 कैरेट 98989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव भी 659 रुपये सस्ता होकर बिना जीएसटी 128141 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131985 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Dec 02, 2025 12:35 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 2 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज मंगलवार 2 दिसंबर को सोने और चांदी के तेवर थोड़े नरम दिख रहे हैं। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120898 रुपये और 18 कैरेट 98989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आज 24 कैरेट सोने का भाव भी 659 रुपये सस्ता होकर बिना जीएसटी 128141 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131985 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी ओर चांदी आज बिना 174963 रुपये प्रति किलो के भाव से खुली और जीएसटी समेत 180211 रुपये प्रति किलो पर है। सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 175180 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी 217 रुपये नीचे खुली है।

अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 2733 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव 14 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 178100 से अब केवल 3137 रुपये रह गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 656 रुपये सस्ता होकर 127628 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 131456 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 604 रुपये गिरकर 117377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 120898 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 494 रुपये की गिरावट के साथ 96106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 98989 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 385 रुपये टूटा है। आज यह 74963 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 77211 रुपये पर है।

इस साल सोना 52401 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 88949 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।