
सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, गोल्ड 1.34 लाख के पार, सिल्वर 2 लाख के करीब
चांदी बिना जीएसटी 188281 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोना 1973 रुपये महंगा होकर 130569 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 134486 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस साल अबतक सोना 54829 रुपये उछल चुका है।
Gold Silver Price 12 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में भारी तेजी देखने को मिल रही है। चांदी भाव आज 4500 रुपये चढ़कर ऑल टाइम हाई 192781 रुपये प्रति किलो पर खुला और जीएसटी समेत 198564 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
एक साल में चांदी ने 106764 रुपये प्रति किलो की छलांग लगा चुकी है। गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 188281 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोना 1973 रुपये महंगा होकर 130569 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 134486 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस साल अबतक सोना 54829 रुपये उछल चुका है।
22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 123189 रुपये और 18 कैरेट 100864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 305 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव आज नया ऑल टाइम हाई 192781 रुपये किलो पर पहुंचा है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1965 रुपये चढ़कर 130046 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 133947 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1807 रुपये उछलकर 119601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 123189 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड 1480 रुपये की तेजी के साथ 97927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 100864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 1154 रुपये गिरा है। आज यह 76383 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 78674 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।





