
सोना-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड में 848 और सिल्वर में 2034 रुपये की भारी गिरावट
Gold Silver Price 9 Dec.: इस साल सोना 51669 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी 91037 रुपये प्रति किलो उछल चुकी है। 22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120208 रुपये और 18 कैरेट 98423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Gold Silver Price 9 Dec.: सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी आज 2034 रुपये सस्ती होकर 177054 रुपये प्रति किलो पर खुली और जीएसटी समेत 182365 रुपये प्रति किलो पर आ गई। सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 179088 रुपये प्रति किलो और सोना बिना जीएसटी 128257 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 24 कैरेट सोना 127409 रुपये पर खुला। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 131231 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
22 कैरेट सोना आज जीएसटी समेत 120208 रुपये और 18 कैरेट 98423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अब सोना 17 अक्टूबर के ऑल टाइम हाई 130874 से केवल 3465 रुपये सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी के भाव 8 दिसंबर के ऑल टाइम हाई 179100 रुपये किलो से 2046 रुपये सस्ती है।
आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव
आज 23 कैरेट गोल्ड भी 844 रुपये टूटकर 126899 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 130705 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 776 रुपये गिरकर 116707 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 120208 रुपये है।
18 कैरेट गोल्ड 636 रुपये की मंदी के साथ 95557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 98423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 496 रुपये गिरा है। आज यह 74534 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 76770 रुपये पर है।
डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



