Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold and silver continue to shine in 2026 with silver surging by rs 5656 and gold by rs 954
2026 में भी सोने-चांदी का जलवा, 5656 रुपये उछली चांदी और 954 रुपये गोल्ड

2026 में भी सोने-चांदी का जलवा, 5656 रुपये उछली चांदी और 954 रुपये गोल्ड

संक्षेप:

Gold Silver Price 2 Jan.: इस नए साल में भी सोने-चांदी का जलवा बरकरार है। आज चांदी के भाव 5656 रुपये उछलकर 234906 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। सोने के भाव में भी 954 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 241953 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 

Jan 02, 2026 12:28 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 2 Jan.: इस नए साल में भी सोने-चांदी का जलवा बरकरार है। आज चांदी के भाव 5656 रुपये उछलकर 234906 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। सोने के भाव में भी 954 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। जीएसटी समेत चांदी अब 241953 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 138447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

गुरुवार 1 जनवरी को चांदी बिना जीएसटी 229250 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 133461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज बिना जीएसटी सोना 134415 रुपये पर खुला। सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 से 3746 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी 243483 से 8532 रुपये टूटी है।

यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 950 रुपये चढ़कर 133877 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 137893 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 874 रुपये महंगा होकर 123124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 126817 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 715 रुपये की तेजी के साथ 100811 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 103825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 558 रुपये बढ़ा है। आज यह 78633 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 80991 रुपये पर है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,