Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gold and silver bubble burst, gold fell by rs 3725 and silver by rs 10549 in one stroke
सोने-चांदी का फूटा बुलबुला, एक झटके में Gold ₹3725 और Silver ₹10549 सस्ता

सोने-चांदी का फूटा बुलबुला, एक झटके में Gold ₹3725 और Silver ₹10549 सस्ता

संक्षेप:

Gold Silver Price 22 Oct.: 24 कैरेट सोने का भाव अब जीएसटी समेत 127624 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 157076 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।  22 अक्टूबर को चेन्नई में सोने के भाव 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। और चांदी ₹1,50,490/किग्रा के रेट से बिक रही थी।

Oct 22, 2025 01:31 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gold Silver Price 22 Oct.: सोने-चांदी का बुलबुला फूट रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 12 साल की रिकॉर्ड गिरावट के बाद आज सोने-चांदी के भाव में भी बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। आज गोवर्धन पूजा के दिन चांदी जहां एक झटके में ही 10549 रुपये सस्ती हो गई है वहीं, सोने के भाव में 3725 रुपये की गिरावट है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

24 कैरेट सोने का भाव अब जीएसटी समेत 127624 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। जबकि, चांदी जीएसटी समेत 157076 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। बता दें मिंट के मुताबिक 22 अक्टूबर को चेन्नई में सोने के भाव 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। और चांदी ₹1,50,490/किग्रा के रेट से बिक रही थी।

सोने-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई

कीमती धातुओं में गिरावट कई कारणों से आई। अमेरिका और चीन के बीच सकारात्मक व्यापार वार्ता, डॉलर की मजबूती, तकनीकी स्तरों का आवश्यकता से अधिक ऊंचा होना, निवेशकों की पोजीशन पर अनिश्चितता (शट डाउन होने के कारण रिपोर्ट का अभाव), और भारत में मौसमी मांग के खत्म होने का असर।

एएनजेड ग्रुप के विश्लेषकों ब्रायन मार्टिन और डैनियल हाइन्स का कहना है कि संभवतः इन पोजीशनों का स्तर बहुत ऊँचा हो गया था और यही बड़ी बिकवाली का कारण बना। हालांकि, वे यह भी जोड़ते हैं कि दीर्घकालीन सकारात्मक कारण अब भी मौजूद हैं जो कीमतों को समर्थन देते रहेंगे।

दूसरे बाजारों में, अमेरिकी सरकारी बॉन्ड (Treasuries) में तेजी आई, जिससे 30-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड अप्रैल की शुरुआत के बाद से सबसे निचले स्तर पर आ गई। अमेरिकी सरकार का शटडाउन अब रिकॉर्ड के हिसाब से दूसरा सबसे लंबा होने जा रहा है।

कैरेट के हिसाब से क्या गोल्ड के रेट

आइबीजेए के मुताबिक 20 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड बिना जीएसटी 127633 रुपये पर बंद हुआ था। दूसरी ओर चांदी भी बिना जीएसटी 163050 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज सोना बिना जीएसटी 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला और चांदी 152501 रुपये पर खुली। अब अक्टूबर में सोना 8558 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 10067 रुपये का उछाल आया।

आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 3413 रुपये सस्ता होकर 123411 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 127113 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 2795 रुपये टूटकर 113499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 116903 रुपये है।

18 कैरेट गोल्ड 2795 रुपये की गिरावट के साथ 92930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 95717 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

डिस्क्लेमर: सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।