एक बड़े ऐलान के बाद लुढ़क रहा था यह शेयर, अब आई तूफानी तेजी, 2 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

Feb 06, 2026 12:55 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 12% से अधिक की तेजी के साथ 2225 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 6 महीने में 38% से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है।

एक बड़े ऐलान के बाद लुढ़क रहा था यह शेयर, अब आई तूफानी तेजी, 2 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

टोबैको प्रॉडक्ट्स पर हायर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने की घोषणा के बाद से इस बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयर लगातार दबाव में हैं। सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 31 दिसंबर 2025 से लेकर 2 फरवरी 2026 तक 30 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए थे। इधर, गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 12 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2225 रुपये पर पहुंच गए हैं।

6 महीने में 38% से ज्यादा टूट गए हैं गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर
सिगरेट एंड टोबैको प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर पिछले 6 महीने में 38 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर 6 अगस्त 2025 को 3619.67 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2026 को 2225 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में 26 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल का देखें तो कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

सिगरेट कंपनी को 343 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा
सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 343.3 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 315.8 करोड़ रुपये था। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का मुनाफा सालाना आधार पर 8.7 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 पर्सेंट बढ़कर 1828 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1588 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में गॉडफ्रे फिलिप्स का इबिट्डा सालाना आधार पर 5.2 पर्सेंट बढ़कर 380 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने सितंबर 2025 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे थे। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2014 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,