Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़goal is to make India a 10 trillion dollar export economy maharashtra ranks first in the index
10 ट्रिलियन डॉलर निर्यात वाला देश बनाना लक्ष्य, इंडेक्स में महाराष्ट्र पहले नंबर पर

10 ट्रिलियन डॉलर निर्यात वाला देश बनाना लक्ष्य, इंडेक्स में महाराष्ट्र पहले नंबर पर

संक्षेप:

अब भारत के निर्यात की दिशा और रफ्तार राज्यों और जिलों की तैयारी से तय होगी। सूचकांक में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा ने अच्छा सुधार दिखाया है। इससे पता चलता है कि इन राज्यों में नीतियों, ढांचे और निर्यात व्यवस्था में सुधार हुआ है।

Jan 15, 2026 05:54 am ISTDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

भारत से निर्यात करने वाले प्रदेशों में समुद्र तटीय राज्य आगे हैं। बुधवार को नीति आयोग की तरफ से जारी निर्यात तैयारी सूचकांक- 2024 के हिसाब से महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। उसके बाद तमिलनाडु दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट से पता चलता है कि अब देश के अंदर वाले राज्यों से भी निर्यात बढ़ रहा है, जिससे उनकी रैंकिंग में तेजी से सुधार कर रहे हैं। रिपोर्ट के हिसाब से उत्तर प्रदेश निर्यात के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्ष 2047 तक का लक्ष्य

रिपोर्ट जारी करते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा है कि भारत को वर्ष 2047 तक आठ से 10 ट्रिलियन डॉलर की निर्यात अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।

यह सूचकांक 70 मापदंडों पर आधारित है और इससे निवेशकों को यह समझने में मदद मिलती है कि कौन सा राज्य निर्यात के लिए कितना तैयार है और किस तरह की सुविधाएं दे रहा है।

अब भारत के निर्यात की दिशा और रफ्तार राज्यों और जिलों की तैयारी से तय होगी। सूचकांक में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा ने अच्छा सुधार दिखाया है। इससे पता चलता है कि इन राज्यों में नीतियों, ढांचे और निर्यात व्यवस्था में सुधार हुआ है।

लागत और गुणवत्ता में प्रतिस्पर्धा पर जोर

नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी ने कहा कि बिना सही तरीके से मापे सुधार संभव नहीं है। आत्मनिर्भर भारत का मतलब महंगे या खराब गुणवत्ता वाले सामान को बचाना नहीं, बल्कि लागत और गुणवत्ता दोनों में प्रतिस्पर्धा करना है। 2025 में भारत के निर्यात में अच्छी बढ़त हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार,वर्ष 2025 (अप्रैल से नवंबर) के दौरान भारत का कुल सामान और सेवाओं का निर्यात लगभग 562 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में करीब 5.4 प्रतिशत ज्यादा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामान, दवाइयां, चावल समेत अन्य उत्पादों का निर्यात तेजी से बढ़ा है।

राज्यों को रिपोर्ट से मिलेगी मदद

सूचकांक 2024 को चार मुख्य स्तंभों पर तैयार किया गया है। इनके अंतर्गत 13 उप-स्तंभ और 70 मापदंड रखे गए हैं। नीति आयोग का मानना है कि रिपोर्ट से राज्यों को अपनी कमजोरियां और ताकत समझ में आएगी। इससे सरकार को नीतियां सुधारने में मदद मिलेगी, जिससे नए रोजगार के अवसर बनेंगे और भारत की दुनिया के बाजार में भागीदारी बढ़ेगी।

इन चार प्रमुख स्तंभों पर तैयार हुई रिपोर्ट

निर्यात ढांचा बिजली, परिवहन, भंडारण और लॉजिस्टिक्स

व्यापारिक वातावरण, अर्थव्यवस्था, लागत, मानव संसाधन, वित्त और छोटे उद्योग

नीति और शासन व्यवस्था: राज्य की नीतियां और नियम-कानून

निर्यात प्रदर्शन, निर्यात की स्थिति, बढ़ोतरी और बाजार तक पहुंच

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,