175 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील, कंपनी के शेयरों में करीब 9% की तेजी, फोकस में स्टॉक

मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • GNG Electronics Ltd Share Price: कंपनी के प्रमोटर्स ने 175 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए हैं
  • इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 9% की तेजी देखने को मिली है
175 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील, कंपनी के शेयरों में करीब 9% की तेजी, फोकस में स्टॉक

GNG Electronics Ltd Share Price: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों की कीमतों में 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह 175 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 434.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 8.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 455 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

कंपनी के प्रमोटर ने बेच दिए 44.87 लाख शेयर

एक्सचेंज के डाटा के अनुसार विधी एस खांडेवाल ने 44.87 लाख शेयर के बेच दिए हैं। प्रमोटर ने 390 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों की बिक्री की है। इस ब्लॉक डील की कुल वैल्यू 175 करोड़ रुपये की है। ब्लॉक डील गुरुवार को हुई थी। बता दें, प्रमोटर से Motilal Oswal Equity Opportunities Fund Series II ने 6.41 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, मिराई एसेट म्यूचुअल फंड, ITI Mutual Fund, Edelweiss Mutual Fund और ट्रस्ट म्यूचुअल फंड ने भी शेयरों को खरीदा है। इनके अलावा Goldman Sachs Asia Equity ने भी कंपनी में हिस्सेदारी हासिल की है।

Mobius Investment Trust Plc और MCP Emerging Markets Fund LP ने भी कंपनी में हिस्सेदारी हासिल की है।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक यह स्टॉक 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 53 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 485.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 239 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 4800 करोड़ रुपये से अधिक बना हुआ है।

क्या कंपनी के शेयरों को खरीदना रहेगा सही?

जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। मोतीलाल ओसवाल ने हाल ही में कंपनी के शेयरों का कवरेज को स्टार्ट किया है। मौजूदा समय में कंपनी की 46 देशों में हिस्सेदारी है। कंपनी अपने रेवन्यू का 95 प्रतिशत इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और बिजनेस टू बिजनेस के जरिए इकट्ठा करती है।

सितंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में तब प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78.71 प्रतिशत है। वहीं, तब पब्लिक की हिस्सेदारी 21.29 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,