13 गुना से ज्यादा लगा IPO पर दांव, फिर भी ग्रे मार्केट में बुरा हाल, 0 चल रहा है GMP

Dec 22, 2025 10:36 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME कंपनी ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के IPO पर 13 गुना से ज्यादा दांव लगा है। लेकिन, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का बुरा हाल है। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के शेयर ग्रे मार्केट में 0 पर्सेंट के प्रीमियम पर हैं।

13 गुना से ज्यादा लगा IPO पर दांव, फिर भी ग्रे मार्केट में बुरा हाल, 0 चल रहा है GMP

SME कंपनी ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के आईपीओ पर 13 गुना से ज्यादा दांव लगा है। लेकिन, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का बुरा हाल है। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के शेयर ग्रे मार्केट में 0 पर्सेंट के प्रीमियम पर हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) का कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग से सीधा कोई नाता नहीं है। यह केवल ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों के ट्रेंड की ओर इशारा करता है। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 17 दिसंबर 2025 को खुला था और यह 19 दिसंबर तक ओपन रहा।

IPO में 78 रुपये का था कंपनी का शेयर
ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में शेयर का दाम 78 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम 0 (जीरो) चल रहा है। अगर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के शेयरों की लिस्टिंग फ्लैट हो सकती है। कंपनी के शेयर बुधवार 24 दिसंबर 2025 को बाजार में लिस्ट होंगे। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के शेयर BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के आईपीओ का टोटल साइज 30.41 करोड़ रुपये तक का है।

13 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है IPO
ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स का आईपीओ (Global Ocean Logistics IPO) टोटल 13.64 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 11.90 गुना दांव लगा है। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों (नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) का कोटा 29.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 4.77 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ के 2 लॉट में 3200 शेयर थे। यानी, 2 लॉट के लिए आम निवेशकों को 2,49,600 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा।

क्या करती है कंपनी
ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स (Global Ocean Logistics) की शुरुआत जनवरी 2021 में हुई है। ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स इंडिया लिमिटेड, मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के साथ एक फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। कंपनी ODC के साथ शिपिंग/कोस्टल ट्रांसपोर्टेशन, रोड/रेल, एयर कार्गो, कंटेनर फ्रेट स्टेशन, कस्टम क्लीयरेंस एंड अदर सर्विसेज ऑफर करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;