आईपीओ से पहले फिजिक्सवाला को मिला बड़ा निवेश, इस ग्लोबल कंपनी ने लगाया दांव

आईपीओ से पहले फिजिक्सवाला को मिला बड़ा निवेश, इस ग्लोबल कंपनी ने लगाया दांव

संक्षेप:

फिजिक्सवाला का 3,480 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा। कंपनी ने 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आगामी आईपीओ 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

Nov 08, 2025 02:34 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

Physicswallah IPO: वैश्विक निवेश फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने एडुटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला में 136 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक का निवेश किया है। इस निवेश के तहत थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने कंपनी के 14 कर्मचारियों से फिजिक्सवाला में 1.07 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे, जो 0.37 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर 127 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे गए, जो इश्यू प्राइस से 17 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार ट्रांजैक्शन का आकार 136.17 करोड़ रुपये है। यह निवेश ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनी अगले सप्ताह अपने आगामी आईपीओ की तैयारी कर रही है। बता दें कि थिंक इन्वेस्टमेंट्स चार अरब अमेरिकी डॉलर की एक वैश्विक निवेश कंपनी है, जो तकनीक आधारित शुरुआती चरण के व्यवसायों को समर्थन देने पर केंद्रित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

11 नवंबर को खुलेगा आईपीओ

फिजिक्सवाला का 3,480 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 नवंबर को खुलेगा। कंपनी ने 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आगामी आईपीओ 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहलों को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

क्या है फिजिक्सवाला का प्लान?

फिजिक्सवाला ने कहा कि नए शेयरों से प्राप्त राशि में से 460.5 करोड़ रुपये नए ऑफलाइन और हाइब्रिड केंद्रों की स्थापना पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, 548.3 करोड़ रुपये मौजूदा केंद्रों के पट्टे के भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। कंपनी अपनी अनुषंगी कंपनी ज़ाइलम लर्निंग में 47.2 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें नए केंद्रों के लिए 31.6 करोड़ रुपये और पट्टे के भुगतान और छात्रावासों के लिए 15.5 करोड़ रुपये शामिल हैं।

इसके अलावा 33.7 करोड़ रुपये उत्कर्ष क्लासेस एंड एडुटेक को उसके केंद्रों के पट्टे के भुगतान के लिए दिए जाएंगे। 200.1 करोड़ रुपये सर्वर और क्लाउड ढांचे के लिए, 710 करोड़ रुपये विपणन पहल के लिए और 26.5 करोड़ रुपये उत्कर्ष क्लासेस में अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।