बाजार में उतरते ही 20% टूटा यह छोटकू शेयर, फिर शेयर ने मारा यू-टर्न, 5% चढ़ गए दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयर शुक्रवार को 20% डिस्काउंट के साथ बाजार में लिस्ट हुए
  • हालांकि, लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयरों की चाल पलटी और 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयर 97.40 रुपये पर पहुंच गए
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 116 रुपये था
Genxai Analytics IPO

एक छोटी कंपनी जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयर शुक्रवार को बाजार में उतरते ही बिखर गए। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयर शुक्रवार को 20 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 92.80 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 116 रुपये था। हालांकि, कमजोर लिस्टिंग के बाद जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के शेयरों ने यू-टर्न लिया और 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 97.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5 जून को खुला था और यह 9 जून तक ओपन रहा।

17 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
जेनएक्सएआई एनालिटिक्स का आईपीओ (Genxai Analytics IPO) टोटल 16.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 12.59 गुना दांव लगा था। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 30.92 गुना सब्सक्राइब हुआ। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 17.58 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2400 शेयर थे। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के आईपीओ में आम निवेशकों को 2,78,400 रुपये का निवेश करना पड़ा है।

55 करोड़ रुपये का IPO साइज
जेनएक्सएआई एनालिटिक्स के आईपीओ का टोटल साइज 55 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी के प्रमोटर राकेश अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 90.28 पर्सेंट थी, जो कि अब 66.49 पर्सेंट रह गई है। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट्स की फंडिंग, उधारी चुकाने, नए प्रॉडक्ट्स के डिवेलपमेंट पर होने वाले कैपिटल एक्सपेंडिचर और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

क्या करती है कंपनी?
जेनएक्सएआई एनालिटिक्स (Genxai Analytics) की शुरुआत साल 2017 में हुई है। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स एक टेक्नोलॉजी फोकस्ड कंपनी है, जो कि एंटरप्राइज परफॉर्मेंस और एनालिटिक्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी के टूल्स ऑर्गेनाइजेशंस को वर्कफ्लो बेहतर करने, सिस्टम परफॉर्मेंस सुधारने और ऑपरेशनल इफीशिएंसी सुधारने में मदद करता है। कंपनी एआई एनेबल्ड वर्कफ्लो और एनालिटिक्स टूल्स ऑफर करती है। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स एंटरप्राइज परफॉर्मेंस मैनेजमेंट (EPM), एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP), डेटा इंजीनियरिंग एंड एनालिटिक्स, एप्लीकेशन एंड वेब डिवेलपमेंट और जेनरेटिव AI सॉल्यूशंस जैसी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में टोटल 116 एंप्लॉयीज का वर्कफोर्स है, जिसमें 14 कंसल्टेंट्स कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। जेनएक्सएआई एनालिटिक्स कंज्यूमर गुड्स, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, टेक्नोलॉजी, टेलिकॉम और BFSI सेक्टर्स को अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी की सिंगापुर और अमेरिका में भी मौजूदगी है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।