सोलर कंपनी को मिला ₹1340 करोड़ का ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट, 5% का लगा अपर सर्किट

Varsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share

  • Gensol Engineering Share: जेनसोल समूह की प्रमुख कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर आज गुरुवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा।

सोलर कंपनी को मिला ₹1340 करोड़ का ऑर्डर, शेयर खरीदने की लूट, 5% का लगा अपर सर्किट

Gensol Engineering Share: जेनसोल समूह की प्रमुख कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर आज गुरुवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा और यह 1,068.05 रुपये पर पहुंच गया। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ा ऑर्डर है। दरअसल, कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे एक ऑर्डर है। दरअसल, कंपनी को गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) से 250 मेगावाट बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट के लिए ₹1340 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

शेयरों के हाल

बता दें कि गुजरात में डिस्कॉम को पीक और ऑफ पीक आवर में यह बिजली सप्लाई की जानी है। कंपनी के शेयर आज 1,068.05 रुपये पर पहुंच गए। पांच दिन में यह शेयर 12% चढ़ गया है। महीनेभर में यह शेयर 23% चढ़ गया है। इस साल YTD में 25.70% और छह महीने में 33 पर्सेंट चढ़ा है। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 1,377.10 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 311.69 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4,043.50 करोड़ रुपये है।

कंपनी का कारोबार

जेनसोल इंजीनियरिंग भारत के प्रमुख सोलर इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण व्यवसायों में से एक है। यह भारत की सबसे बड़ी सौर O&M प्रोवाइडर भी है। ब्रोकरेज कंपनी अरिहंत कैपिटल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक जेनसोल इंजीनियरिंग अपने लिस्टेड प्रतिस्पर्धियों के बीच मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। जेनसोल ने लगभग सभी महत्वपूर्ण मेट्रिक्स पर अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह पी/ई और पी/बी दोनों के संदर्भ में सोलर ईपीसी के साथ उपलब्ध सबसे सस्ता स्टॉक है। इसका ठोस EBITDA/आय रेशियो 26.2% है, जो कि अधिकांश प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,