Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़gautam adani company adani power steps into nuclear energy sector with new atomic unit
अडानी समूह ने बनाई नई कंपनी, परमाणु ऊर्जा के लिए है तगड़ा प्लान

अडानी समूह ने बनाई नई कंपनी, परमाणु ऊर्जा के लिए है तगड़ा प्लान

संक्षेप:

समूह की कंपनी अडानी पावर ने कहा कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड का भारत में 11 फरवरी 2026 को गठन किया गया। इसके जरिए एटॉमिक और न्यूक्लियर एनर्जी से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन का काम होगा।

Feb 12, 2026 02:01 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गौतम अडानी समूह ने एक नई कंपनी बनाई है। समूह की कंपनी अडानी पावर ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि नए एटॉमिक एनर्जी यानी परमाणु ऊर्जा यूनिट का गठन किया गया है। इस नए यूनिट का नाम अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड (एएईएल) है। इसके जरिए एटॉमिक और न्यूक्लियर एनर्जी से प्राप्त बिजली के उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन का काम होगा।

क्या कहा अडानी पावर ने?

अडानी पावर ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड को 5,00,000 रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ गठित किया गया है। इसे 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 50,000 शेयर में विभाजित किया गया है। कंपनी की अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने कहा कि अडानी एटॉमिक एनर्जी लिमिटेड का भारत में 11 फरवरी 2026 को गठन किया गया। उसी दिन इसे केंद्रीय रजिस्ट्रेशन केंद्र, कंपनी रजिस्ट्रार से प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। अडानी पावर के मुताबिक यह कंपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी यूनिट है।

शांति बिल के बाद अडानी समूह का फैसला

अडानी पावर ने यह कंपनी ऐसे समय में बनाई है जब हाल ही में केंद्र सरकार ने लोकसभा में शांति बिल को पारित किया है। दो महीने पहले ही सरकार ने सदन में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (शांति) बिल, 2025 पारित किया था। यह बिल ऊर्जा क्षेत्र को बड़े पैमाने पर निजी और विदेशी भागीदारी के लिए खोल देता है।

अडानी पावर के तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में अडानी पावर का नेट प्रॉफिट 15 प्रतिशत से अधिक गिरकर 2,488 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने मुनाफे में इस कमी का मुख्य कारण पिछली अवधि की एकमुश्त आय का कम होना बताया है। वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में यह 2,940 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 12,717 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,434 करोड़ रुपये था। मानसून के जल्दी आने और लंबे समय तक रहने के कारण मांग में आए व्यवधान के बावजूद, कंपनी की बिजली बिक्री की मात्रा 23.6 अरब यूनिट (बीयू) रही। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 23.3 अरब यूनिट था।

अडानी पावर के शेयर का हाल

सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को अडानी पावर के शेयर सुस्त नजर आए। ट्रेडिंग के दौरान अडानी पावर के शेयर की कीमत 148.90 रुपये के निचले स्तर तक आ गई। शेयर के 52 वीक हाई और लो का रेंज 182.75 रुपये से 98 रुपये के बीच है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;