गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े अमीर, 72 घंटे में हासिल किया खोया रुतबा

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • अपना सामान्य ज्ञान फिर से अपडेट कर लीजिए
  • एशिया के सबसे बड़े अरबपति न तो मुकेश अंबानी हैं और न ही चीन के झां यिमिंग
  • तीन दिन पहले गौतम अडानी से छिना यह ताज उन्हें वापस मिल गया है

adani
तीन दिन पहले गौतम अडानी से छिना अडानी का रुतबा वापस लैट आया है।

गौतम अडानी ने अपना खोया हुआ रुतबा 72 घंटे के अंदर ही हासिल कर लिया। एक बार फिर से अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए है। उन्होंने चीन की बाइटडांस कंपनी के को-फाउंडर झांग यिमिंग से अपना ताज वापस लिया है। अभी मंगलवार को ही चीन के इस अरबपति ने गौतम अडानी को पछाड़कर छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज हासिल किया था।

गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयर चढ़े तो अडानी की संपत्ति में 1.22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और झांग यिमिंग से उनकी बढ़त अब 1 अरब डॉलर की हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर पर है जबकि, अडानी का 106 अरब डॉलर। अडानी ग्रुप के चेयरमैन अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं, जबकि टिकटॉक वाले झांग यिमिंग 19वें स्थान पर हैं।

बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आधार पर है और संपत्ति के आंकड़े शेयर बाजार तथा कंपनियों के मूल्यांकन में बदलाव के साथ बदल सकते हैं। एशिया के टॉप-5 में भारत के दो कारोबारी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी शामिल हैं।

एशिया के टॉप-5 अरबपति

एशिया के पांच सबसे अमीर कारोबारियों में पहले नंबर पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं। दूसरे नंबर पर चीन के झांग यिमिंग, जो लोकप्रिय ऐप टिकटॉक बनाने वाली कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक हैं। तीसरे नंबर पर भारत के ही रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी है। मुकेश अंबानी कभी एशिया के सबसे बड़े रईस व्यक्ति थे। इनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार थी। अब उनकी संपत्ति 81.9 अरब डॉलर है।चौथे पर यूनिक्लो कंपनी जापान के मालिक तदाशी यानाई हैं। पांचवें स्थान पर ही सॉफ्टबैंक जापान के मासायोशी सोन हैं।

कैसे छिन गया था अडानी का एशिया नंबर वन का ताज

दरअसल मंगलवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों हुई भारी गिरावट के चलते गौतम अडानी की संपत्ति 42000 करोड़ रुपये कम हो गई थी और वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी 20वें स्थान पर आ गए थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी को मंगलावार को 4.44 अरब डॉलर यानी 42000 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा था।

एलन मस्क खरबपति बनने से 46 अरब डॉलर दूर

दूसरी ओर स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को आए उछाल की बदौलत दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत में 23 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ और अब वह खरबपति बनने से केवल 46 अरब डॉलर दूर हैं। मस्क का नेटवर्थ 954 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े अमीर, 72 घंटे में हासिल किया खोया रुतबा