गौतम अडानी और उनके भतीजे US फ्रॉड केस सेटलमेंट के लिए $18 मिलियन भुगतान करने को तैयार

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Adani Group News: अडानी ग्रुप को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है
  • गौतम अडानी और उनके भतीजे केस सेटलमेंट के लिए 18 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए तैयार हो गए हैं
गौतम अडानी और उनके भतीजे US फ्रॉड केस सेटलमेंट के लिए $18 मिलियन भुगतान करने को तैयार

Adani Group News: गौतम अडानी (Gautam Adani) और उनके भतीजे ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के आरोपों को खत्म करने के लिए 18 मिलियन डॉलर भुगतान करने पर सहमति जताई है। यह पेमेंट अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को लेकर झूठे और गुमराह करने वाले बयान के आरोपों को सेटलमेंट के लिए दिया जाएगा। गौतम अडानी और उनके भतीजे के ऊपर यूएस सिक्योरिटीज नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। बता दें, अगर यह सेटलमेंट हो जाता है तो अडानी ग्रुप के लिए बड़ी राहत होगी।

अगर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की तरफ से यह केस खत्म हो जाता है तो एक बार फिर से अडानी ग्रुप की इंटरनेशनल कैपिटल मार्केट्स में वापसी हो जाएगी। जिससे उन्हें तेजी के साथ अपनी विस्तार की योजना के लिए फंड जुटाना आसान होगा।

किसे कितना करना होगा पेमेंट?

इस सेटलमेंट के तहत गौतम अडानी को 6 मिलियन डॉलर और उनके भतीजे सागर को 12 मिलियन डॉलर को भुगतान करना होगा। गुरुवार को फेडरल कोर्ड में प्रस्तावित एग्रीमेंट जमा करावाया गया था। इस पर अभी जज की सहमति जरूरी है। इससे पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट आई थी। जिसमें कहा गया था कि जस्टिस डिपार्टमेंट भी गौतम अडानी के खिलाफ हुए फ्रॉड केस को भी खत्म करने जा रहा है।

क्या है गौतम अडानी पर आरोप?

सिक्योरिटी एंड कमीशन एक्सचेंज का आरोप है कि गौतम अडानी ने अधिकारियों को कॉन्ट्रैक्ट्स साइन करने वाने के लिए करोड़ों डॉलर की घूस देने का वादा किया। जिससे अडानी ग्रीन एनर्जी को भारत का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट लगाने में आसानी हो। आरोपों के अनुसार अमेरिकी निवेशकों धन इकट्ठा करते वक्त इस जानकारी को छुपाई गई थी। इसके अलावा रेगुलेटर का कहना है कि गौतम अडानी के भतीजे ने 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड ऑफरिंग के मामले में कंपनी के कानून को पालन को लेकर गलत जानकारी पेश की।

बता दें, गौतम अडानी, अडानी ग्रुप के चेयरमैन हैं। जबकि उनके भतीजे सागर अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। उस समय अमेरिका में लगे इन आरोपों को कंपनी ने नकार दिया था।

फरवरी 2025 में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी ने उस समय बड़े वकीलों और अन्य के जरिए अमेरिका में एक राजनीतिक प्रभाव वाला अभियान भी चलाया था।

जब केस फाइल किया गया था तब गौतम अडानी के वकील ने कहा था कि SEC फ्रॉड केस को खत्म कर देना चाहिए। अडानी के वकील की दलील थी कि रेगुलेटरी के पास इन दोनों व्यक्ति को लेकर जरूरी अधिकार क्षेत्र नहीं है। कथित बयान ऐसे नहीं हैं जिनपर कानूनी कार्रवाई की जाए।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,