Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Garuda Construction and Engineering shares jumps 9 percent due to this reason
9% चढ़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, इस वजह से दिखी हलचल, 1 साल में दिया 121% का रिटर्न

9% चढ़ा कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, इस वजह से दिखी हलचल, 1 साल में दिया 121% का रिटर्न

संक्षेप:

Garuda Construction and Engineering shares: गुरुवार का दिन गरुड़ा कंस्ट्रक्शन के शेयरों के लिए भी शानदार रहा है कंपनी के शेयरों में आज सुबह 9 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है।

Thu, 23 Oct 2025 03:04 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Garuda Construction and Engineering shares: गुरुवार का दिन गरुड़ा कंस्ट्रक्शन के शेयरों के लिए भी शानदार रहा है कंपनी के शेयरों में आज सुबह 9 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। इस तेजी के बाद गरुड़ा कंस्ट्रक्शन के शेयर बीएसई में 219.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। आइए जानते हैं कि कंपनी से जुड़ी ऐसी कौन सी खबर आ गई है जिसने शेयरों का भाव बढ़ा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कंपनी को मिला 231 करोड़ रुपये का काम

गरुड़ा कंस्ट्रक्शन ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें 231 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को 6.17 लाख स्कावयर फीट में कंस्ट्रक्शन करना है। यह काम कंपनी को मुंबई में मिला है। गरुड़ा कंस्ट्रक्शन को इस काम को पूरा करने के लिए 36 महीने का समय मिला है। बता दें, इस ऑर्डर बुक के बाद कंपनी के पास आज की तारीख में 3460.78 करोड़ रुपये का काम है।

ये भी पढ़ें:Q2 में FMCG को हुआ ₹2595 करोड़ का नेट प्रॉफिट, ₹19 के डिविडेंड का भी ऐलान

पहली तिमाही में कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी थी?

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 28 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 224 प्रतिशत अधिक था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) 256 प्रतिशत की उछाल के बाद 125.20 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी को लेकर एक्सपर्ट बुलिश, टारगेट प्राइस बढ़ाया

1 साल में किया पैसा डबल

गरुड़ा कंस्ट्रक्शन के शेयरों की कीमतों में बीते एक साल में 121 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। कंपनी का 52 वीक हाई 229.90 रुपये और 52 वीक लो लेवल 76.02 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1991.09 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।