Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gallard Steel IPO Subscribed over 37 Percent GMP reached 26 Percent last day for Subscription
25% से ऊपर चल रहा GMP, दो दिन में 37 गुना सब्सक्रिप्शन, अभी है दांव लगाने का मौका

25% से ऊपर चल रहा GMP, दो दिन में 37 गुना सब्सक्रिप्शन, अभी है दांव लगाने का मौका

संक्षेप:

गैलार्ड स्टील के IPO में शेयर का दाम 150 रुपये है। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी से 40 रुपये पहुंच गया है। कंपनी के आईपीओ में शुरुआत के दो दिन में 37 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन हो गया है।

Nov 20, 2025 08:01 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गैलार्ड स्टील के आईपीओ को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो दिन में ही गैलार्ड स्टील के आईपीओ पर 37 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। गैलार्ड स्टील के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 25 पर्सेंट से अधिक के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 नवंबर तक खुला हुआ है। यानी, गैलार्ड स्टील के आईपीओ में दांव लगाने का आखिरी मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 19 नवंबर को खुला था। गैलार्ड स्टील के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 37.50 करोड़ रुपये तक का है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

40 रुपये पहुंचा GMP, 150 रुपये है शेयर का दाम
गैलार्ड स्टील के आईपीओ में शेयर का दाम 150 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) अभी से 40 रुपये पहुंच गया है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो गैलार्ड स्टील के शेयर 190 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट होंगे, वह लिस्टिंग वाले दिन 26 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। गैलार्ड स्टील के शेयर BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

ये भी पढ़ें:बैंक लोन पर कंपनी ने किया डिफॉल्ट, 23% लुढ़के शेयर, 52 हफ्ते के हाई से 63% टूटे

IPO पर लग गया 37 गुना से ज्यादा दांव
गैलार्ड स्टील (Gallard Steel IPO) का आईपीओ शुरुआत के दो दिन में टोटल 37.19 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 48.48 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स या NII) कैटेगरी में 57.49 गुना दांव लगा है, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 1.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 3 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:2 बोनस शेयर बांटने का ऐलान, नई ऊंचाई पर पहुंचा छोटकू शेयर, 1975% की तूफानी तेजी

क्या करती है कंपनी
गैलार्ड स्टील (Gallard Steel) की शुरुआत साल 2015 में हुई है। कंपनी माइल्ड स्टील, SGCI और लो एलॉय कास्टिंग समेत इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग की मैन्युफैक्चरिंग करती है। गैलार्ड स्टील इंडियन रेलवे, डिफेंस सेक्टर, पावर जेनरेशन और एलाइड इंडस्ट्रीज के लिए रेडी-टू-यूज कंपोनेंट्स, असेंबलीज और सब असेंबलीज की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।