Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gabion Technologies IPO subscribed more than 200 times GMP signals
2 दिन में 200 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में दहाड़ रही कंपनी, IPO पर दांव लगाने का कल आखिरी दिन

2 दिन में 200 गुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन, ग्रे मार्केट में दहाड़ रही कंपनी, IPO पर दांव लगाने का कल आखिरी दिन

संक्षेप:

Gabion Technologies IPO दो दिन में 200 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। इस आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका कल यानी 8 नवंबर है। बता दें, यह आईपीओ ग्रे मार्केट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहा है।

Jan 07, 2026 10:23 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gabion Technologies IPO दो दिन में 200 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। इस आईपीओ पर दांव लगाने का आखिरी मौका कल यानी 8 नवंबर है। बता दें, यह आईपीओ ग्रे मार्केट भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां कितना सब्सक्राइब

दो दिन में Gabion Technologies IPO को 209.45 गुना सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 275 गुना सब्सक्राइब किया गया था। क्यूआईबी सेक्शन में 6.45 गुना और एनआईआई में 325.83 गुना सब्सक्राइब प्राप्त है। बता दें, आईपीओ 6 जनवरी 2026 को खुला था।

ये भी पढ़ें:कंपनी दे रही है 1 पर 4 शेयर बोनस, रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी से पहले

प्राइस बैंड क्या है?

Gabion Technologies IPO का प्राइस बैंड 76 रुपये से 81 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 259200 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, Gabion Technologies IPO का साइज 29.16 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 36 लाख शेयर जारी किया है।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ मजबूत स्थिति में है। आज ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 30 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। मौजूदा जीएमपी के अनुसार आईपीओ 111 रुपये के आस-पास लिस्ट हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन ही 37 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा

GYR Capital Advisors Pvt.Ltd को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। यह आईपीओ बीएसई एसएमई में लिस्ट होगा। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 5 जनवरी को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी 8.28 करोड़ रुपये जुटाने में सफल हुई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,