
900 गुना तक हुआ सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में ₹32 मुनाफे पर पहुंचा शेयर
कंपनी का यह पब्लिक इश्यू आज, 8 जनवरी 2026 को बंद हो रहा है और आखिरी दिन तक इसे भारी रिस्पॉन्स मिल चुका है। करीब ₹29.16 करोड़ के इस IPO को बाजार से उम्मीद से कहीं ज्यादा मांग मिली है, जिससे यह SME सेगमेंट के सबसे चर्चित इश्यू में शामिल हो गया है।
Gabion Technologies IPO: गैबियन, रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग और जियोसिंथेटिक मटेरियल बनाने वाली कंपनी गैबियन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। कंपनी का यह पब्लिक इश्यू आज, 8 जनवरी 2026 को बंद हो रहा है और आखिरी दिन तक इसे भारी रिस्पॉन्स मिल चुका है। करीब ₹29.16 करोड़ के इस IPO को बाजार से उम्मीद से कहीं ज्यादा मांग मिली है, जिससे यह SME सेगमेंट के सबसे चर्चित इश्यू में शामिल हो गया है।
क्या है डिटेल
BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 8 जनवरी को गैबियन टेक्नोलॉजीज आईपीओ को करीबन 900 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। इस इश्यू में सबसे ज्यादा उत्साह नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और रिटेल निवेशकों की तरफ से देखने को मिला है। दोनों कैटेगरी में निवेशकों ने अपने हिस्से को 400 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब किया है। NIIs ने अपना कोटा करीब 412.86 गुना, जबकि रिटेल निवेशकों ने करीब 406.35 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं, QIBs ने भी भले ही कम दिलचस्पी दिखाई हो, लेकिन उनका हिस्सा भी करीब 10 गुना भर चुका है।
क्या चल रहा GMP
IPO को मिल रहे मजबूत रिस्पॉन्स का असर ग्रे मार्केट में भी साफ दिख रहा है। अनऑफिशियल बाजार के मुताबिक, गैबियन टेक्नोलॉजीज के अनलिस्टेड शेयर ₹32 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे लिस्टिंग पर अच्छे गेन की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि GMP सिर्फ संकेत देता है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती।
IPO के स्ट्रक्चर की बात करें तो यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 36 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं और इसमें कोई OFS शामिल नहीं है। प्राइस बैंड ₹76 से ₹81 रखा गया है और एक लॉट में 1,600 शेयर हैं। रिटेल निवेशकों को कम से कम 3,200 शेयर (दो लॉट) के लिए आवेदन करना होगा, जिसके लिए अपर बैंड पर ₹2.59 लाख का निवेश जरूरी है। इश्यू का अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल होने की उम्मीद है, शेयर 12 जनवरी तक डीमैट में आ सकते हैं और कंपनी की लिस्टिंग 13 जनवरी 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर संभावित है। IPO से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा वर्किंग कैपिटल और मशीनरी खरीद में इस्तेमाल किया जाएगा।





