खुल रहा इस साल का पहला IPO, 81 रुपये का है शेयर, अभी से हर शेयर पर 30 रुपये का फायदा

Jan 05, 2026 09:05 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 81 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ 6 जनवरी से खुलेगा और यह 8 जनवरी तक ओपन रहेगा।

खुल रहा इस साल का पहला IPO, 81 रुपये का है शेयर, अभी से हर शेयर पर 30 रुपये का फायदा

गैबियन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए मंगलवार 6 जनवरी से खुल रहा है। यह इस साल खुलने वाला पहला IPO होगा। गैबियन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 8 जनवरी तक ओपन रहेगा। कंपनी का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर अभी से 37 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 29 करोड़ रुपये तक का है।

IPO में 81 रुपये शेयर का दाम, 30 रुपये चल रहा GMP
गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 81 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर 111 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर 13 जनवरी 2026 को लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Gabion Technologies IPO) में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की 2 लॉट में 3200 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को 2 लॉट के लिए 2,59,200 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल गैबियन टेक्नोलॉजीज वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स और प्लांट एंड मशीनरी खरीदने से जुड़ी कैपेक्स जरूरतों को पूरा करने में करेगी। मधुसूदन सारदा, उर्वशी सारदा, प्रियनंदिनी सारदा और ARS मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड, गैबियन टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट है।

क्या करती है कंपनी
गैबियन टेक्नोलॉजीज की शुरुआत फरवरी 2008 में हुई है। गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड स्टील गैबियंस बनाती है और दुनिया भर में जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग, ग्राउंड इम्पूवमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है। गैबियन टेक्नोलॉजीज डबल ट्विस्टेड हेक्सागोनल स्टील वायर मेश गैबियंस, डिफेंस गैबियंस, PP रोप गैबियंस, हाई-टेंसिल रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग्स और रीइन्फोर्स्ड जियोमैट बनाती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;