Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gabion Technologies IPO Opening from 6 January Grey Market Premium crossed 30 Percent Know details
खुलने जा रहा इस साल का पहला IPO, अभी से 30% के ऊपर पहुंच गया GMP

खुलने जा रहा इस साल का पहला IPO, अभी से 30% के ऊपर पहुंच गया GMP

संक्षेप:

इस साल का पहला आईपीओ 6 जनवरी से दांव लगाने के लिए खुल रहा है, यह गैबियन टेक्नोलॉजीज का IPO है। IPO में गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 81 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 25 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Jan 02, 2026 10:43 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इस साल का पहला IPO दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह गैबियन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 जनवरी 2026 को खुलेगा और यह 8 जनवरी तक ओपन रहेगा। गैबियन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ अभी खुला भी नहीं है, लेकिन कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 30 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का टोटल साइज 29 करोड़ रुपये तक का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

81 रुपये शेयर का दाम, 25 रुपये पहुंच गया GMP
IPO में गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 81 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 25 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर 106 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। गैबियन टेक्नोलॉजीज के शेयर 13 जनवरी 2026 को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल हो सकता है।

ये भी पढ़ें:13 दिन की तूफानी तेजी थमी, धड़ाम हुए कंडोम कंपनी के शेयर, 20% टूट गया दाम

2 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
गैबियन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Gabion Technologies IPO) में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ के 2 लॉट में कुल 3200 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को आईपीओ में कम से कम 2,59,200 रुपये का निवेश करना होगा। मधुसूदन सारदा, उर्वशी सारदा, प्रियनंदिनी सारदा और एआरएस मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, गैबियन टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर्स हैं। गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड की शुरुआत फरवरी 2008 में हुई है। कंपनी स्टील गेबियंस बनाती है और जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है। गैबियन टेक्नोलॉजीज डबल ट्विस्टेड हेक्सागोनल स्टील वायर मेश गेबियंस, डिफेंस गेबियंस, पीपी रोप गेबियंस, हाई-टेंसिल रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग्स और रीइन्फोर्स्ड जियोमैट की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।