Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Gabion Technologies IPO going to open from 6 january tuesday GMP shows 33 percent listing gain
2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

2026 का पहला IPO मंगलवार से ओपन, GMP अभी से दिखा रहा 33% का फायदा

संक्षेप:

IPO News: निवेशकों का इंतजार 6 जनवरी को खत्म हो रहा है। 2026 का पहला आईपीओ Gabion Technologies मंगलवार यानी 6 जनवरी को खुल जाएगा। इस आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट अभी से 33 प्रतिशत का फायदा दिखा रहा है।

Jan 04, 2026 07:46 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: निवेशकों का इंतजार 6 जनवरी को खत्म हो रहा है। 2026 का पहला आईपीओ Gabion Technologies मंगलवार यानी 6 जनवरी को खुल जाएगा। इस आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट अभी से 33 प्रतिशत का फायदा दिखा रहा है। बता दें, प्राइस बैंड भी इस आईपीओ का 100 रुपये से कम का है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है लॉट साइज

Gabion Technologies IPO का प्राइस बैंड 76 रुपये से 81 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन किसी भी रिटेल निवेशक को कम से कम 3200 शेयर खरीदने होंगे। जिसकी वजह से 259200 रुपये का मिनिमम निवेश करना ही होगा। बता दें, 6 जनवरी को Gabion Technologies IPO खुल जाएगा। रिटेल निवेशक 8 जनवरी तक इस पर दांव लगा पाएंगे।

ये भी पढ़ें:7 जनवरी को खुल रहा 45 साल पुरानी कंपनी का IPO, प्राइस बैंड 164-174 रुपये

Gabion Technologies IPO का साइज क्या है?

कंपनी ने आईपीओ के लिए 29.16 करोड़ रुपये का साइज तय किया है। जोकि पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ से Gabion Technologies ने 36 लाख शेयर जारी करने की बात कही है। यह एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

ग्रे मार्केट में कंपनी की मजबूत स्थिति

Gabion Technologies की स्थिति ग्रे मार्केट में काफी अच्छी है। आईपीओ आज 27 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 33.33 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आज के जीएमपी को अगर देखें को यह 108 रुपये पर Gabion Technologies के शेयरों के लिस्ट होने के संकेत दे रहा है। बता दें, Gabion Technologies IPO का सबसे कम जीएमपी 25 रुपये और सबसे अधिक जीएमपी 27 रुपये रहा है।

ये भी पढ़ें:Jio, फ्लिकार्ट, PhonePe तक, 2026 में ओपन हो रहे 6 बड़े IPO

जीवाआईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026 की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।