
खुलते ही पूरा भर गया यह IPO, पहले ही दिन 4 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP में बंपर तेजी
यह इश्यू 8 जनवरी तक खुला रहेगा। आज मंगलवार को आईपीओ खुलते ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। सुबह 11 बजे तक ही इसे 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब कर लिया गया था। कुल ₹29.16 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर स्मॉल और रिटेल निवेशकों में अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है।
Gabion Technologies IPO: जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया का आईपीओ मंगलवार, 6 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू 8 जनवरी तक खुला रहेगा। आज मंगलवार को आईपीओ खुलते ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। सुबह 11 बजे तक ही इसे 4 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब कर लिया गया था। कुल ₹29.16 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर स्मॉल और रिटेल निवेशकों में अच्छी दिलचस्पी देखी जा रही है। कंपनी ने इसके लिए ₹76 से ₹81 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है और यह पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं है।
क्या है डिटेल
इस आईपीओ के जरिए कंपनी 36 लाख नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है। इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्लांट और मशीनरी की खरीद, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से करीब ₹8.2 करोड़ जुटा चुकी है। इनमें HDFC बैंक, 360-ONE ग्रुप, नियो एसेट मैनेजमेंट और टाइगर स्ट्रैटेजीज फंड जैसे नाम शामिल हैं। एंकर निवेशकों को ऊपरी प्राइस बैंड ₹81 पर करीब 10.22 लाख शेयर अलॉट किए गए हैं, जिससे इश्यू को लेकर भरोसा बढ़ा है।
गैबियन टेक्नोलॉजीज आईपीओ में एक लॉट में 1,600 शेयर रखे गए हैं। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 3,200 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश करीब ₹2.59 लाख बैठता है। पहले दिन के सब्सक्रिप्शन आंकड़े सुबह 10 बजे के बाद सामने आएंगे, जिन पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। आईपीओ का अलॉटमेंट 9 जनवरी को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 12 जनवरी को रिफंड और डिमैट खातों में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे।
क्या चल रहा GMP
ग्रे मार्केट में भी गैबियन टेक्नोलॉजीज आईपीओ को लेकर अच्छा माहौल है। Investorgain के मुताबिक, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹30 पर ट्रेड कर रहे हैं, जो अपर प्राइस बैंड से करीब 38 फीसदी तक है। इससे लिस्टिंग गेन की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। कंपनी की बात करें तो गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया की स्थापना 2008 में हुई थी और यह इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण सुरक्षा परियोजनाओं के लिए गैबियन, जियोसिंथेटिक मटीरियल और रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग का डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और इंस्टॉलेशन करती है। कंपनी के शेयर 13 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है।





