Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Fujiyama Power Systems Share surges 5 percent after double profit in q2
दोगुना हो गया सोलर कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लूट, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से भी कनेक्शन

दोगुना हो गया सोलर कंपनी का मुनाफा, शेयर खरीदने की मची लूट, क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से भी कनेक्शन

संक्षेप:

दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹567.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹329.1 करोड़ से 72.6% ज्यादा है। EBITDA भी दोगुना बढ़कर ₹103 करोड़ हो गया और मार्जिन 18.1% पर पहुंचा। कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹62.9 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल लगभग 100% की बढ़त है।

Dec 09, 2025 11:19 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Fujiyama Power Systems Share: न्यू लिस्टेड सोलर कंपनी फुजियामा पावर सिस्टम्स के शेयर सोमवार, 9 दिसंबर को 5% उछलकर दिन के ऊपरी स्तर ₹209.45 पर पहुंच गए। कंपनी ने सितंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए, जिसके बाद स्टॉक में खरीदारी तेज हुई। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹567.9 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹329.1 करोड़ से 72.6% ज्यादा है। EBITDA भी दोगुना बढ़कर ₹103 करोड़ हो गया और मार्जिन 18.1% पर पहुंचा। कंपनी का मुनाफा (PAT) ₹62.9 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल लगभग 100% की बढ़त है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

सीक्वेंशियल आधार पर रेवेन्यू में हल्की 4.9% गिरावट जरूर दिखी, लेकिन पहले छह महीनों का परफॉर्मेंस बेहद मजबूत रहा। H1 FY26 में फुजियामा पावर सिस्टम्स ने ₹1,165.3 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की पहली छमाही से 61.5% अधिक है। EBITDA 79% बढ़कर ₹208.9 करोड़ और PAT 74% उछलकर ₹130.5 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि उसका B2C बिज़नेस तेजी से बढ़ रहा है और H1 FY26 में कुल रेवेन्यू का 91.7% इसी से आया। तिमाही के दौरान कंपनी ने 70+ नए डिस्ट्रीब्यूटर, 350 डीलर्स और 20 से ज्यादा एक्सक्लूसिव शॉप्स जोड़कर अपनी रिटेल मौजूदगी भी बढ़ाई।

कंपनी की योजना

फुजियामा ने अपने बड़े एक्सपेंशन प्लान्स पर भी अपडेट दिया है। कंपनी दादरी में 1 GW DCR सोलर सेल प्लांट तैयार कर रही है, जो Q3 FY26 में कमिशन होने की उम्मीद है। इसके अलावा रतलाम में 2 GW की फुली–इंटीग्रेटेड SPGS मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी समय पर आगे बढ़ रही है और Q4 FY26 में शुरू होने की संभावना है। कंपनी ने बताया कि भारत में तेजी से बढ़ती रूफटॉप सोलर की मांग, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, उनके बिजनेस को और मजबूत बना रही है। कंपनी ने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा भी की।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के चेयरमैन पवन कुमार गर्ग ने कहा कि फुजियामा अब ‘तेज ग्रोथ फेज’ में प्रवेश कर चुकी है और मजबूत बैलेंस शीट के साथ बड़े स्तर पर विस्तार करने के लिए तैयार है। हालांकि, शेयर का सफर शुरुआत में अच्छा नहीं रहा था। 20 नवंबर 2025 को कंपनी ने दलाल स्ट्रील पर लगभग 4% डिस्काउंट पर लिस्टिंग की थी, जबकि IPO का प्राइस ₹228 रखा गया था। ₹828 करोड़ के इस IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹228 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल था। लेकिन बेहतरीन नतीजों और आगे की ग्रोथ उम्मीदों ने अब निवेशकों के भरोसे को फिर से मजबूत कर दिया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।