राहत भरा मंगलवार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट जारी

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price 2 April 2024: भारत में आज सबसे सस्ता पेट्रोल 83 रुपये से भी कम रेट पर मिल रहा है
  • जबकि, डीजल 80 रुपये लीटर से नीचे है
  • आज कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं
Tuesday filled with relief: Petrol and diesel rates released amid rise in crude oil prices

Petrol Diesel Price 2 April 2024: कच्चे तेल की उछलती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज राहतभरा मंगलवार है। भारत में आज सबसे सस्ता पेट्रोल 83 रुपये से भी कम रेट पर मिल रहा है। जबकि, डीजल 80 रुपये लीटर से नीचे है। आज कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं।

कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 90 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। यह पांच महीने के शिखर पर पहुंच गई है। सोमवार को अमेरिका और चीन दोनों के आर्थिक अपडेट से तेल की बढ़ती मांग की आशंकाओं से यह उछाल आया। इसके अतिरिक्त, OPEC+ के उत्पादन में कटौती और रूसी रिफाइनरियों पर हमले के कारण ग्लोबल स्प्लाई में रुकावटों का सामना करना पड़ा। ब्रेंट वायदा 0.34% चढ़कर 87.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.30%) बढ़कर 84.01 डॉलर हो गया।

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये लीटर प्रति लीटर है। आगरा में पेट्रोल 94.35 और डीजल 87.41 रुपये लीटर पर आ गया है। मेरठ में पेट्रोल 94.43 और डीजल 87.49 रुपये प्रति लीटर है। 

राजस्थान के श्राीगंगानगर में पेट्रोल 106.26 और डीजल 91.60 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये व डीजल की कीमत 90.36 रुपये है। बता दें देश में आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 82.42 रुपये और डीजल 78.01 रुपये लीटर बिक रहा है। 

अन्य शहरों का क्या है हाल: कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये तो डीजल 92.15 रुपये लीटर है। इंदौर में पेट्रोल 106.50 और डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर है। नागपुर में पेट्रोल अब 103.96 रुपये लीटर है। यहां  डीजल 90.52 रुपये लीटर बिक रहा है। अहमदाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और  डीजल 90.11 रुपये प्रति लीटर है।  

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजलराहत भरा मंगलवार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट जारी