Petrol Diesel Price Today: सातवें आसमान पर कच्चे तेल का दाम, क्या फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट? नई कीमतें जारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल रेट इस समय इंटरनेशनल मार्केट में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है
  • अमेरिका में डीजल ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है

Petrol Diesel Price Today, Petrol Price Hike
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट फिर से उसी स्तर पर पहुंचने के करीब है जब आखिरी बार भारत ने दाम बढ़ाया था। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (Crude Oil Price Today का रेट 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि, कीमतों में कुछ गिरावट शुक्रवार को देखने को मिली। तेल कंपनियों ने नए रेट का ऐलान आज शुक्रवार को कर दिया है। राहत की बात यह है कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

आपके शहर में कितना है पेट्रोल का रेट (Petrol Price Today)

नई दिल्ली - 102.12 रुपये

कोलकाता - 113.51 रुपये

मुंबई - 111.21 रुपये

चेन्नई - 107.76 रुपये

गुरुग्राम - 102.97 रुपये

नोएडा - 101.77 रुपये

बेंगलुरू - 110.97 रुपये

भुवनेश्वर - 108.97 रुपये

चंडीगढ़ - 102.20 रुपये

हैदराबाद - 115.73 रुपये

लखनऊ - 101.86 रुपये

पटना - 113.81 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

डीजल की कीमत कितनी है आज? (Diesel Price Today)

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

गुरुग्राम - 95.64 रुपये

नोएडा - 95.26 रुपये

बेंगलुरू - 98.80 रुपये

भुवनेश्वर - 100.68 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 103.86 रुपये

जयपुर - 98.50 रुपये

लखनऊ - 95.36 रुपये

पटना - 99.80 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.41 रुपये

अमेरिका में डीजल ने तोड़ दिए पुराने रिकॉर्ड

कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों से दुनिया के ज्यादातर देश परेशान हैं। अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है। देश में पहली बार डीजल का रेट 6 डॉलर प्रति गैलन को क्रॉस कर गया। यह जून 2022 के उस रिकॉर्ड स्तर से भी अधिक है। तब अमेरिका में डीजल 5.87 डॉलर प्रति गैलन पर था।

क्या भारत में बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का दाम?

आखिरी बार देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसी साल मई में इजाफा किया था। तब एक के बाद एक चार बार बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, उसके बाद से कीमतें स्थिर हैं। लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ाया है। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी। जिसके अनुसार तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

अगर ईरान-अमेरिका युद्ध में कोई सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। फिलहाल इसके कोई संकेत सरकार या तेल कंपनियों ने अबतक नहीं दिए हैं।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजलसातवें आसमान पर कच्चे तेल का दाम, क्या फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट?