Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल का दाम 13% तक बढ़ा, क्या पेट्रोल और डीजल भी हुआ महंगा? चेक करें अपने शहर का रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बाद भी आज घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट आज भी स्थिर है
  • तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जिसकी वजह से कीमतें पुराने स्तर पर स्थिर हैं। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम मई के महीने में बढ़े थे। उसके बाद से तेल कंपनियों ने कीमतों को नहीं बढ़ाया है। इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग तेज हो गई है। जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें, क्रूड ऑयल की कीमतों में पिछले हफ्ते 13 प्रतिशत का इजाफा देखा गया था। कीमतें एक बार फिर से इंटरनेशनल मार्केट में 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

इन शहरों में 110 रुपये के पार बिक रहा पेट्रोल (Petrol Price in Other City)

बेंगलुरू - 111.37 रुपये

हैदराबाद - 115.69 रुपये

जयपुर - 113.32 रुपये

कोलकाता - 113.48 रुपये

मुंबई - 111.21 रुपये

पुणे - 112.02

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

पटना - 113.37 रुपये

Petrol Price Today: पेट्रोल का क्या है रेट

नई दिल्ली से लखनऊ तक क्या है पेट्रोल का रेट (Petrol Rate Today)

दिल्ली - 102.12 रुपये

चेन्नई - 108.96 रुपये

गुरुग्राम - 102.97 रुपये

नोएडा - 101.89 रुपये

भुवनेश्वर - 108.97 रुपये

चंडीगढ़ - 101.54 रुपये

लखनऊ - 101.89 रुपये

डीजल का अलग-अलग शहरों में क्या है रेट (Diesel Price Today)

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 100.74 रुपये

गुरुग्राम - 95य64 रुपये

नोएडा - 95.37 रुपये

बेंगलुरू - 99.56 रुपये

भुवनेश्वर - 100.68 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 105.22 रुपये

जयपुर - 98.63 रुपये

लखनऊ - 95.36 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

मई में 4 बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने युद्ध शुरू होने 76 दिनों तक घरेलू स्तर पर कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। लेकिन 15 मई से 30 मई के दौरान 4 बार पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ाया गया। जिसकी वजह से देश में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। बता दें, युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट एक वक्त पर 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को हर दिन भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।

अगर क्रूड ऑयल का रेट आने वाले समय में कम नहीं हुआ तो एक बार फिर से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।