Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के आज नए रेट जारी, दिल्ली से लखनऊ, पटना तक आज क्या है दाम
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रविवार 12 जुलाई को कोई बदलाव नहीं हुआ है
- दिल्ली से लेकर लखनऊ और पटना तक रेट पुराने स्तर पर ही है

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज रविवार को एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। कच्चे तेल के दाम अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गए हैं इसके बाद घरेलू स्तर पर तेल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें, युद्ध के समय में जो कच्चा तेल 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। वो फिर से 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।
किन शहरों में 110 रुपये के पार पेट्रोल का दाम (Petrol Price Today)
कोलकाता - 113.51 रुपये
मुंबई - 111.21 रुपये
बेंगलुरू - 111.68 रुपये
हैदराबाद - 115.69 रुपये
जयपुर - 112.69 रुपये
पटना - 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये
पेट्रोल का क्या चल रहा है रेट (Petrol Rate citywise)
दिल्ली - 102.12 रुपये
चेन्नई - 107.76 रुपये
गुरुग्राम - 102.97 रुपये
नोएडा - 101.96 रुपये
भुवनेश्वर - 108.97 रुपये
चंडीगढ़ - 101.54 रुपये
लखनऊ - 101.86 रुपये
डीजल का क्या चल रहा है रेट (diesel price today)
नई दिल्ली - 95.20 रुपये
कोलकाता - 99.82 रुपये
मुंबई - 97.83 रुपये
चेन्नई - 99.55 रुपये
गुरुग्राम - 95.64 रुपये
नोएडा - 99.44 रुपये
बेंगलुरू - 99.56 रुपये
भुवनेश्वर - 100.68 रुपये
चंडीगढ़ - 89.47 रुपये
हैदराबाद - 103.82 रुपये
जयपुर - 97.78 रुपये
लखनऊ - 95.36 रुपये
पटना - 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये
जल्द सस्ता नहीं होगा पेट्रोल और डीजल
तेल की कीमतों में कटौती की तुरंत कोई संभावना कम ही नजर आती है। पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही साफ कर दिया है कि मौजूदा समय में ऑयल कंपनियां अधिक रेट पर खरीदे गए कच्चे तेल को रिफाइन कर रही हैं। बता दें, मई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 4 बार कीमतों को बढ़ाया था। जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल 7.5 रुपये तक महंगा हो गया था।
एथेनॉल के बचाव में क्या बोली सरकार
सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण यानी ईबीपी कार्यक्रम का शुक्रवार को बचाव करते हुए कहा कि इस योजना से न केवल चीनी उद्योग को मजबूती मिली है, बल्कि किसानों की आय बढ़ी है और 2014-15 से अब तक देश को 1.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।
खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव अश्विनी श्रीवास्तव ने 'अनाज एथनॉल विनिर्माता संघ' (जीईएमए) के एक सम्मेलन में कहा कि एथनॉल अब कृषि अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे अतिरिक्त फसलों के लिए नए बाजार बने हैं और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हुई है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


