Petrol Diesel Price Today: कोलकाता में पेट्रोल 113.50 रुपये, पटना में 114.36 रुपये, क्या आज रात में बढ़ा दाम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 1.3 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया
  • कोलकाता में पेट्रोल का रेट 113.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
Petrol Diesel Price Today check citywise rates
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स का ऐलान हो गया है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आखिरी बार कीमतों में इजाफा 25 मई को हुआ था। तब घरेलू बाजार में दाम को बढ़ाया गया था। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के पार बरकरार है।

शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल का रेट 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

8 अगस्त को पेट्रोल का क्या है रेट (Petrol Price Today)

नई दिल्ली - 102.12 रुपये

मुंबई - 111.21 रुपये

कोलकाता - 113.50 रुपये

चेन्नई - 107.77 रुपये

गुरुग्राम - 102.97 रुपये

नोएडा - 101.89 रुपये

बेंगलुरू - 110.93 रुपये

भुवनेश्वर - 108.85 रुपये

चंडीगढ़ - 101.54 रुपये

हैदराबाद - 115.69 रुपये

लखनऊ - 103.06 रुपये

पटना - 114.36 रुपये

जयपुर - 112.69 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 114.80 रुपये

डीजल का क्या है आज रेट (Diesel Price Today)

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

कोलकाता - 99.872 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

गुरुग्राम - 95.64 रुपये

नोएडा - 95.37 रुपये

बेंगलुरू - 98.80 रुपये

भुवनेश्वर - 100.56 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 103.82 रुपये

लखनऊ - 96.43 रुपये

पटना - 100.31 रुपये

जयपुर - 97.78 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 103.64 रुपये

मई के महीने में 4 बार बढ़े थे दाम (Petrol Diesel Price hike)

2022 के बाद पहली बार मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। यह बढ़ोतरी 15 मई से 25 मई के दौरान हुई थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। हालांकि, उसके बाद दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके बाद भी 76 दिनों तक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। जिसकी वजह से उन्हें हर दिन 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान प्रति दिन उठाना पड़ रहा था।

सरकार ने तेल कंपनियों का बोझ हल्का करने के लिए टैक्स में कटौती की थी। पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये टैक्स घटा दिया गया था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजलकोलकाता में पेट्रोल 113.50 रुपये, पटना में ₹114.36, क्या आज रात में बढ़ा दाम?