Petrol Diesel Price Today: 100 डॉलर के करीब कच्चा तेल, पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, क्या आज बढ़ा दाम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है
  • तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है

Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का हुआ ऐलान

Petrol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज शनिवार 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ऐलान कर दिया है। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल के नए रेट को जारी करती हैं। आम-आदमी के लिए राहत की बात यह है कि आज पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार है। चिंता की बात यह है कि कच्चे तेल का रेट एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.31 प्रतिशत की उछाल के बाद 95.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, बेस्ट इंटरमीडिएड का दाम 0.14 प्रतिशत की उछाल के बाद 90.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। बता दें, 24 जुलाई के बाद कच्चे तेल का दाम इस स्तर पर पहुंचा है।

आज क्या है रेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को पेट्रोल का रेट 95.20 रुपये है। डीजल का रेट 102.12 रुपये है। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल (XP100) का दाम 167.35 रुपय प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल का रेट क्या है? (Petrol Price Today)

मुंबई - 111.21 रुपये

कोलकाता - 133.51 रुपये

चेन्नई - 107.76 रुपये

बेंगलुरू - 111.68 रुपये

हैदराबाद - 115.72 रुपये

गुरुग्राम - 103.28 रुपये

नोएडा - 101.88 रुपये

चंडीगढ़ - 101.54 रुपये

लखनऊ - 102.31 रुपये

जयपुर - 113.91 रुपये

पटना - 113.37 रुपये

भुवनेश्वर - 108.97 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)

मुंबई - 97.83 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

बेंगलुरू - 99.56 रुपये

हैदराबाद - 103.83 रुपये

गुरुग्राम - 95.94 रुपये

नोएडा - 95.36 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

लखनऊ - 95.79 रुपये

जयपुर - 98.25 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

भुवनेश्वर - 100.68 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

आखिरी बार मई में बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price hike)

इस साल में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक के बाद एक चार बार इजाफा किया था। 2022 के बाद पहली बार रेट 15 मई को बढ़ाए गए थे। उसके बाद 25 मई तक तीन बार और बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद पेट्रोल का दाम 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

मौजूदा कच्चे तेल के स्तर को देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजल100 डॉलर के करीब कच्चा तेल, पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी, क्या आज बढ़ा दाम?