Petrol Diesel Price Today: इस शहर में 116 रुपये का बिक रहा पेट्रोल, कच्चे तेल की कीमतों में 7.6% की उछाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: बीते सप्ताह क्रूड ऑयल का रेट 7.6 प्रतिशत बढ़ गया है
  • आज रविवार को एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है

Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों का ऐलान आज रविवार को किया गया है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 7.6 प्रतिशत महंगा हो गया। वहीं, यूएस क्रूड ऑयल का रेट 10 प्रतिशत बढ़ गया है। जिसकी वजह से एक बार फिर से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। बता दें, शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट 92.68 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्स इंटरमीडिएट का रेट 91.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल का असर अबतक घरेलू बाजारों में नहीं है। मई के बाद से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई भी बढ़ोतरी कंपनियों ने नहीं की है। आइए जानते हैं कि किस शहर में कितना है रेट?

पेट्रोल का रेट कितना है आज? (Petrol Price Today)

नई दिल्ली - 102.12 रुपये

कोलकाता - 113.51 रुपये

मुंबई - 111.21 रुपये

चेन्नई - 107.76 रुपये

गुरुग्राम - 102.97 रुपये

नोएडा - 101.76 रुपये

बेंगलुरू - 111.68 रुपये

भुवनेश्वर - 108.85 रुपये

चंडीगढ़ - 101.54 रुपये

हैदराबाद - 116.15 रुपये

जयपुर - 113.50 रुपये

लखनऊ - 102.79 रुपये

पटना - 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)

दिल्ली - 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 99.55 रुपये

गुरुग्राम - 95.64 रुपये

नोएडा - 95.25 रुपये

भुवनेश्वर - 100.56 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 104.23 रुपये

जयपुर - 98.50 रुपये

लखनऊ - 96.18 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

भारत फिर से रूस से मंगा रहा है तेल

अमेरिकी दबाव हटने के बाद एक बार फिर से भारत अमेरिका से जमकर तेल खरीद रहा है। इतना ही नहीं भारत की रिफाइनरी अब रूस को भी तेल साफ करने के बाद बेच रही हैं। भारत जिन देशों से तेल खरीदता आया है उसमें रूस प्रमुख रहा है। इसके अलावा यूएई, सउदी जैसे देशों से भी भारत कच्चा तेल खरीदता है।

क्या बढ़ने वाले हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है। ना ही अब तक कोई संकेत मिला है। लेकिन कच्चे तेल का रेट इस समय जिस स्तर पर है अगर यही दाम आने वाले कुछ हफ्तों तक रहा तो घरेलू स्तर पर भी दाम बढ़ सकते हैं। आखिरी बार मई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे। तब रेट को 4 बार बढ़ाया गया था। जिसके बाद पेट्रोल का दाम 7.5 प्रति लीटर तक महंगा हो गया था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजलइस शहर में 116 रुपये का बिक रहा पेट्रोल, कच्चे तेल की कीमतों में 7.6% की उछाल