Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 रुपये इस शहर में, क्या आज कम हुए तेल के दाम?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज शनिवार को एक बार फिर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है
  • कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: आज शनिवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। जिसकी वजह से कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। दिल्ली में पेट्रोल का रेट आज 102.12 रुपये और डीजल का रेट 95.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बिक रहा है। देश में सबसे सस्ता तेल इस समय पोर्टब्लेयर में है। यहां पेट्रोल का दाम 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर है। बता दें, आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 मई को फेरबदल हुआ था। तब कंपनियों ने कच्चे तेल का रेट देखते हुए दाम को बढ़ा दिया था।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दाम का ऐलान होता है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है।

क्यों सस्ता नहीं हो रहा है पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price)

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट एक बार फिर युद्ध से पहले के स्तर पर आ गया है। लेकिन घरेलू स्तर पर कीमतों में कोई भी बदलवा नहीं हुआ। इसके पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह पुराने घाटे की भरपाई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के बावजूद भी 76 दिनों तक घरेलू बाजार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मौजूदा समय में कंपनियां अधिक कीमतों पर खरीदे गए तेल को रिफाइन कर रही हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती ना करने की यह दूसरी वजह मानी जा रही है।

फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौकी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

आज पेट्रोल का क्या रेट (Petrol Price Today)

नई दिल्ली - 102.12 रुपये

कोलकाता - 113.51 रुपये

मुंबई - 111.21 रुपये

चेन्नई - 107.94 रुपये

गुरुग्राम - 102.97 रुपये

नोएडा - 101.89 रुपये

बेंगलुरू - 110.44 रुपये

भुवनेश्वर - 109.78 रुपये

चंडीगढ़ - 101.54 रुपये

हैदराबाद - 115.69 रुपये

जयपुर - 112.66 रुपये

लखनऊ - 101.86 रुपये

पटना - 113.37 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

आज डीजल का क्या है रेट (Diesel Price today)

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 99.71 रुपये

गुरुग्राम - 95.64 रुपये

नोएडा - 98.39 रुपये

भुवनेश्वर - 101.46 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 103.82 रुपये

जयपुर - 97.78 रुपये

लखनऊ - 95.36 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

मई में 4 बार बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम

महज 15 दिनों के अंदर मई के महीने में तेल कंपनियों ने 4 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। जिसके बाद देश के अंदर पेट्रोल और डीजल का दाम 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया था। बता दें, बीते दिनों ने नायरा ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।