पेट्रोल 13.18, डीजल 13.80 रुपये हुआ महंगा, इस सरकार ने अचानक बढ़ाया दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price in Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल का रेट क्रमशः 13.18 रुपये और 13.80 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है
  • नए रेट आज यानी शनिवार से प्रभावी हो गए है
Petrol Diesel Price in Pakistan: पाकिस्तान में आज से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल का रेट बढ़ाया गया है।

Petrol Diesel Price in Pakistan: जहां भारत में मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ा दिया गया है। Dawn की रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 13.18 रुपये और हाई स्पीड डीजल का रेट 13.80 रुपये (पाकिस्तानी करेंसी) बढ़ा दिया है। यह फैसला कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से लिया गया है।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल का रेट 310.71 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, हाई स्पीड डीजल का रेट 323.30 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोलियम डिविजन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई है। यानी पाकिस्तानी के लोगों को अब और अधिक पैसा खर्च करना होगा।

पिछले दिनों हुई थी भारी कटौती (Petrol Diesel rate cuts)

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के रेट तेज इजाफा देखने को मिला था। 28 फरवरी को देश में डीजल का रेट 281 रुपये (पाकिस्तानी) प्रति लीटर थी। 3 अप्रैल को यह 530.35 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, 3 अप्रैल को पेट्रोल का रेट 458.41 रुपये प्रति लीटर था। जबकि मार्च के पहले सप्ताह में यह 266 रुपये प्रति लीटर था। बता दें, पिछले महीने कीमतों में कटौती भी देखने को मिली थी।

जून में बढ़ाया था टैक्स (Petrol Diesel tax)

दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सरकार ने 28 जून पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। वहीं, तब खुदरा कीमतों में को भी बदलाव नहीं हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने हाई स्पीड डीजल पर लगने वाले टैक्स को 6.57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 79.54 पाकिस्तानी रुपये लीटर कर दिया था। वहीं, पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स 39 पैसा बढ़कर 66.64 रुपये प्रति लीटर हो गया था। बता दें, केरोसीन पर लगने वाला टैक्स 20.36 रुपये प्रति लीटर पर तब बरकरार रखा गया था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।