पेट्रोल 5.77 रुपये, डीजल 6.47 रुपये हुआ महंगा, इस सरकार का कड़ा फैसला
मुख्य बातें
- Petrol Diesel price in Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है
- देश में पेट्रोल के दाम 5.77 रुपये बढ़ा दिए गए हैं
- डीजल के रेट में भी इजाफा हुआ है
Petrol Diesel price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 18 अगस्त को तेल के दाम बढ़ा दिए गए। अब पेट्रोल वहां 5.77 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। वहीं, हाई स्पीड डीजल का दाम 6.47 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। आज हुई बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल 331.20 रुपये लीटर और हाई स्पीड डीजल 390.42 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें, कीमतों में बढ़ोतरी पर सोमवार, 17 अगस्त को ही मुहर लग गई थी। वैश्विक अस्थिरता की वजह क्रूड ऑयल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ा हुआ है।
7 दिन बाद फिर से कीमतों पर फैसला (Pakistan petrol rate)
पाकिस्तान में वैश्विक अनिश्चितता की वजह से हर सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर फैसला किया जाता है। नए फ्रेम वर्क के अनुसार 7 दिन के अंतराल पर फिर से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को इंटरनेशनल मार्केट के आधार पर समीक्षा की जाएगी।
भारत में क्या है आज दाम
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। आखिरी बार दाम मई में बढ़ाए गए थे। उसके बाद पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं। बता दें, मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 4 बार तेल की कीमतों को बढ़ाया था। यह बढ़ोतरी 2022 के बाद पहली बार भारत में हुई थी।
इंटरनेशनल मार्केट का दबाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध है। फरवरी यानी युद्ध शुरू होने से पहले इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से भी कम था। लेकिन युद्ध शुरू होते ही कच्चे तेल का दाम 110 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया। युद्ध में समझौते की आहट के बाद कीमतों में गिरावट जरूर देखने को मिली है। लेकिन अब क्रूड ऑयल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
भारत में पिछले हफ्ते सरकार ने विंडफाल टैक्स में कटौती थी। डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त शुल्क को 25.50 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, एटीएफ पर लगने वाला यह अप्रत्याशित कर लाभ अब 22 रुपये की जगह 19.50 रुपये ही लगेगा। पेट्रोल पर इसे शून्य कर दिया है। इस फैसला का असर घरेलू कीमतों पर नहीं पड़ेगा।


